आंतरिक संसाधन संबंधित बैठक में अंचलवार भू लगान संग्रहण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई

सहरसा:- जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आंतरिक संसाधन संबंधित बैठक में अंचलवार भू लगान संग्रहण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।    समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध वर्तमान वित्तीय वर्ष के गत माह तक समेकित रूप से तीन करोड़ छत्तीस लाख तिरसठ हजार छह सौ सत्तर रूपये के समतुल्य राशि का राजस्व संग्रहण किया गया है।राजस्व संग्रहण के संदर्भ में कहरा अंचल की वर्तमान उपलब्धि लगभग 50.81% है,जिलांतर्गत अन्य अंचलों द्वारा राजस्व संग्रहण की प्रगति तुलनात्मक रूप से धीमी है,तदनुसार अन्य अंचलों को भू लगान/राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।बैठक के दौरान अन्य विभागों से संबंधित राजस्व संग्रहण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई एवं लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।    आयोजित बैठक में अपर समाहर्ता निशांत, सभी अंचलाधिकारी, अन्य विभागों से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com