आगामी 9 फरवरी को पूर्व विधायक स्व.संजीव कुमार झा की तीसरी पुण्यतिथि मनाने को लेकर हुई बैठक

बैठक में नगर निगम सहरसा की महापौर के समक्ष कार्यकर्त्ताओं ने विधायक स्व. संजीव कुमार झा की प्रतिमा स्थल चयन की रखी मांग

पुण्यतिथि में चित्र प्रतियोगिता के आयोजन कर प्रतिभागी बच्चों को किया जाएगा पुरुस्कृत

सहरसा:-पूर्व विधायक स्व.संजीव कुमार झा की तीसरी पुण्यतिथि अयोजित करने को लेकर स्थानीय गौतम नगर गंगजला स्थित आवास पर संजीव झा विचार मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक मंच संयोजक पत्रकार आलोक झा की अध्यक्षता एवं सह संयोजक बजरंग गुप्ता के संचालन में सोमवार की देर संध्या संपन्न हुई।            बैठक में मुख्य रूप तीसरी पुण्यतिथि के कार्यक्रम की रूप-रेखा पर सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया और स्थानीय पूजा वेंकेट्स हॉल में आगामी 9 फरवरी को पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर निगम सहरसा की महापौर व पूर्व विधायक स्व. संजीव कुमार झा की पत्नी कुमारी बैन प्रिया उपस्थित रही। बैठक में मुख्य रूप से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोशी में पहला कमल खिलाने वाले भाजपा के पूर्व विधायक स्व. संजीव कुमार झा की तीसरी पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्रद्धाजंलि सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आलावा उनके जीवन से संबंधित शहर के बच्चों द्वारा चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतिभागी बच्चों को मंच की ओर से पुरुस्कृत भी किया जाएगा। महापौर के समक्ष मंच के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक स्व.संजीव कुमार झा की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए उसकी व्यवस्था भी शीघ्र करने का आश्वासन दिया गया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, जन प्रतिनिधियों सहित प्रोफेसर, डॉक्टर, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों को सादर आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।           कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन सम्पर्क, पोस्टर व होर्डिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से शैलेश कुमार झा, पारस झा, विनय कुमार, रमन ठाकुर, पत्रकार राजन कुमार, डॉ. संजय वशिष्ट, विनय कुमार झा, अंजन मिश्रा, पुनीत आंनद, आशीर्वाद, मनी राज, श्याम पंडित, समृद्धि कात्यान, वालेश्वर भगत, संजय गुप्ता, मनीष चौधरी, शशि सोनी, संजय गुप्ता, संजय वत्स, विष्णु स्वर्णकार, अंशु प्रेम, दीपक कुमार दिनकर, राजेश शर्मा, झा रुपेश, सोनू मिश्रा, संजय सारथी, राकेश दास, मनोज कुमार सिन्हा, अरविंद झा, संतोष कुमार चौधरी इत्यादि ने अपने विचार रखे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com