सब्जी विक्रेता संघ ने बड़ी दुर्गा स्थान में किया अष्टयाम एवं भंडारे का आयोजन

    सहरसा:-अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि पर बने भव्य राम मंदिर के उद्घाटन एवं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सब्जी व्यावसायिक संघ द्वारा सोमवार को बड़ी दुर्गा स्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।         संघ के अध्यक्ष कैलाश साह, उपाध्यक्ष नवीन सिंह उर्फ बजरंगबली, सचिव मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि सब्जी विक्रेता परिवार की ओर से बड़ी दुर्गा स्थान में अष्टयाम एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। वही इस अवसर पर भगवा ध्वज एवं गाजे बाजे के साथ जय श्री राम का उद्घोष कर भव्य शोभायात्रा का निकाली गई।                              जिसमें बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष युवा शामिल रहे। उन्होंने बताया कि बड़ी दुर्गा स्थान से शोभायात्रा निकालकर शंकर चौक, डीबी रोड, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक गांधी पथ, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी होते हुए बड़ी दुर्गा स्थान में समापन किया गया।           उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 24 घंटे का अष्टजाम का आयोजन किया गया है। जिसमें नेपाल की महिला मंडली शांति के द्वारा आकर्षक प्रस्तुति की गई। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सब्जी विक्रेता संघ के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया है।           इस भंडारे में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद का वितरण किया गया। उपाध्यक्ष नवीन सिंह उर्फ बजरंगबली ने बताया कि 500 वर्षों के बाद यह सुनहरा अवसर आया है।             जहां अयोध्या में भगवान श्री राम लला विराजमान हुए हैं। इस खुशी में सभी मंदिरों पर धार्मिक आयोजन कर हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। वही संध्या में अधिकाधिक संख्या में दीप जलाकर दीपावली मनाई गई। वही इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई।           उन्होंने कहा कि भगवान राम का ससुराल मिथिला में होने के कारण मिथिला वासियो में अपार हर्ष है। जिसके शहर गांव सभी जगहों पर धार्मिक अनुष्ठान हर्षोल्लास पूर्वक आयोजन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com