केंद्रीय बजट आम जनता के साथ छलावा:- राजद

सहरसा:-राजद के प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट पूरी तरह से जनविरोधी, पूंजीपतियों के हित में और आम जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला है। उन्होंने कहा कि देश इस समय महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और गरीब-मध्यम वर्ग की आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है, लेकिन बजट में इन ज्वलंत मुद्दों पर कोई ठोस समाधान नहीं दिया गया। युवाओं के लिए न तो स्थायी रोजगार की कोई ठोस योजना है और न ही प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रही अनियमितताओं पर सरकार की कोई स्पष्ट नीति दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा एक बार फिर जुमला साबित हुआ। न तो एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया गया और न ही कृषि लागत कम करने की दिशा में कोई प्रभावी कदम उठाया गया।                         बिहार जैसे राज्यों के लिए विशेष पैकेज या विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया, जिससे यह साफ है कि केंद्र सरकार संघीय ढांचे की भावना के विपरीत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों के लिए बजट में केवल घोषणाएं हैं, जमीन पर उतारने की मंशा नहीं। सामाजिक न्याय की अवधारणा को कमजोर किया जा रहा है, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में बजट आवंटन अपर्याप्त है। उन्होंने कहा कि यह बजट अमीरों को और अमीर तथा गरीबों को और गरीब बनाने वाला है। राजद इस बजट का पुरजोर विरोध करता है और सड़क से संसद तक जनता की आवाज बुलंद करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com