महाशिवरात्रि में 108 फीट कांवर पदयात्रा द्वारा बाबा लाभेश्वर नाथ धाम में किया जाएगा जलाभिषेक

सहरसा:-महाशिवरात्रि के अवसर पर 16 फरवरी को 108 फीट कांवर पदयात्रा द्वारा बाबा लाभेश्वर नाथ धाम में जलाभिषेक किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के सपटियाही वार्ड नंबर 6 स्थित बाबा लाभेश्वर नाथ धाम से डाक एवं कांवरिया संघ लाभेश्वर नाथ धाम द्वारा 108 फीट कांवर पदयात्रा निकाला जाएगा। कांवर पदयात्रा वाहन, घोड़ा, भजन कीर्तन के साथ 12 फरवरी को लाभेश्वर नाथ धाम सपटियाही से निकलकर मुंगेर के लिए प्रस्थान करेगा एवं 16 फरवरी को मुंगेर से लाभेश्वर नाथ धाम सपटियाही वापस आएगा और बाबा लाभेश्वर नाथ को जलाभिषेक करेगा।                            जिसमें लगभग तीन हजार कांवरियों को सम्मिलित होने की संभावना है। कांवर पदयात्रा के अध्यक्ष मिथलेश यादव ने बताया कि कांवर पदयात्रा 12 फरवरी को लाभेश्वर नाथ धाम सपटियाही से निकलकर मुंगेर घाट के लिए प्रस्थान करेगी एवं मुंगेर घाट में रात्रि गंगा सेवन करेगी, 13 फरवरी को मुंगेर घाट से सुबह कांवर पुजा अर्चना कर पदयात्रा प्रारंभ होगा दोपहर का विश्राम मानसी में होगा एवं मां कात्यायणी स्थान के दरबार में भंडारा तथा रात्रि विश्राम होगा, 14 फरवरी को मां कात्यायणी स्थान के दरबार से कांवर पुजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ होगा एवं दिन का विश्राम कोपरिया मंदिर के पास एवं रात्रि विश्राम सिमरी बख्तियारपुर हाई स्कुल मैदान में होगा, 15 फरवरी को सिमरी बख्तियारपुर हाई स्कुल से कांवर पुजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ होगा दिन का विश्राम बलवा बाजार, पड़री चैनपुर में होगा एवं मां भगवती स्थान रहुआ के प्रांगण में रात्रि विश्राम होगा, 16 फरवरी को मां भगवती स्थान रहुआ से कांवर पुजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ करते हुए बाबा लाभेश्वर नाथ धाम सपटियाही में जलाभिषेक किया जाएगा। कांवर पदयात्रा में कांवरियों के लिए नि:शुल्क भंडारा का व्यवस्था किया गया है। सचिव रूपेश कुमार, उपाध्यक्ष हूलो यादव, सदस्य नारायण महतो, हरि किशोर यादव, सुमन कुमार, शिवन पासवान, गौरीशंकर पासवान, ललटू यादव, अजय यादव, प्रेमलाल यादव, अनिल यादव, गुड्डू महतो ने संयुक्त रूप से बताया कि 108 फीट कांवर निर्माण का कार्य चल रहा है। कांवर पदयात्रा को लेकर सारी तैयारी चल रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com