इंटरमीडिएट परीक्षा, कदाचारमुक्त वातावरण में पहले दिन शांतिपूर्ण संपन्न

प्रथम पाली में 203 एवं दूसरी पाली की परीक्षा में 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित

सहरसा:-जिला प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को इंटरमीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षा जिला मुख्यालय के 19 एवं सिमरी बख्तियारपुर के तीन केंद्रों पर कदाचारमुक्त शांतिपूर्ण माहौल में प्रथम दिन संपन्न हुआ। वहीं रमेश झा महिला महिला महाविद्यालय में कुछ छात्राओं के थोड़े विलंब से पहुंचने पर असहज स्थिति बनी रही। छात्राएं प्रवेश के लिए अनुनय विनय कर मुख्य गेट पर हंगामा करती रही। गेट नहीं खुलते देख कुछ छात्राएं बड़े बांउड्री वॉल पर चढ़कर जबरन प्रवेश की कोशिश करते देखी गयी। हालांकि जिला प्रशासन ने तत्काल मामले को शांत करने की पहल की। जिससे स्थिति शांत हो गयी। इसके बावजूद भी कुछ परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहे। प्रथम पाली में जीव विज्ञान विषय की परीक्षा ली गयी। जबकि दूसरी पाली में कला एवं वाणिज्य विषय के अर्थशास्त्र की परीक्षा ली गयी।   जिलाधिकारी दीपेश कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगी रही। सभी केंद्रों पर सदर एसडीओ श्रीयंश तिवारी, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार सहित सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी निरीक्षण कार्य में लगे रहे। सदर एसडीओ श्री तिवारी ने इंटर परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन के मद्देनजर वीर कुंवर सिंह चौक, थाना चौक सहित अन्य जगहों पर फोटो स्टेट दुकानो का जायजा लेते हुए उन्हें मैट्रिक परीक्षा तक बंद रखने का सख्त निर्देश दिया। हालांकि प्रथम पाली के समय कुछ केन्द्रों पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। लेकिन समय रहते इन मामलों को शांत कराया गया। गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष भेजा गया। जिला स्कूल, महिला कालेज, एसएनएस कालेज, एमएलटी कालेज, आरएम कालेज, लॉ कालेज, बनवारी शंकर कालेज, इवनिंग कालेज, रूपवती कन्या उच्च विद्यालय, मनोहर उच्च विद्यालय पूरब बाजार, एसएनएस कालेज, अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय सहित अन्य केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। प्रथम दिन जिला मुख्यालय के सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित की गयी। किसी भी केंद्र पर कदाचार के आरोप में कोई निष्कासित नहीं किया गया। प्रथम पाली में 203 एवं दूसरी पाली की परीक्षा में 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com