जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि टास्क फार्स की बैठक का आयोजन 

सहरसा:-जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। रबी मौसम में आठ प्रकार का बीज गेहूं, चना, मसूर, मटर, सरसों, तीसी, स्वीट कार्न एवं बेबी कॉर्न कुल लक्ष्य 11168.54 क्विंटल के विरूद्ध कुल प्राप्त 11167.98 क्विंटल बीज के आलोक में शत-प्रतिशत बीज का वितरण किसानों के मध्य किया गया है।            बीज वितरण में सहरसा जिला राज्य में प्रथम स्थान पर हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई एवं इसी प्रकार कार्य करने हेतु निदेशित किया गया। रबी मौसम में विभिन्न फसलों के दिये गये लक्ष्य 84017.68 के विरूद्ध आच्छादन शत-प्रतिशत कर लिया गया है। वर्त्तमान में जिलान्तर्गत उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्त्तमान में 127438 बैग यूरिया, 102492 बैग डीएपी, 23425 बैग एमओपी, 110042 बैग एनपीके एवं 13663 बैग एसएसपी उपलब्ध है। जिलाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि जिला में उर्वरक के परिचालन, वितरण, भंडारण एवं बिक्री के संबंध में समय-समय पर संबंधित उर्वरक निरीक्षक द्वारा जाँच कराया जाय एवं कृशकों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाय। जिला उद्यान कार्यालय, सहरसा की समीक्षा के क्रम में उनके प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में नारियल, आम, केला एवं फूल में लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसकी उपलब्धि कर लिया गया है। जिलाधिकारी, सहरसा द्वारा बताया गया कि ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड मुख्यालयों में उपस्थित नहीं रहते हैं। उनके द्वारा निदेशित किया गया कि सभी संबंधित प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अनिवार्य रूप से प्रखंड मुख्यालयों में ससमय उपस्थित रह कर विभागीय कार्यों का निश्पादन करेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की उपस्थिति से संबंधित प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।परियोजना निदेशक, आत्मा द्वारा बताया गया कि विभिन्न घटकों में प्राप्त आवंटन के आलोक में शत-प्रतिशत् उपलब्धि कर ली गई है, षेश लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि आवंटन प्राप्त होने के उपरान्त कर ली जाएगी। बैठक में वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, अगवानपुर के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि कुल 10 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 460 किसानों को प्रशिक्षित किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र में गेहूँ (DBW 187) 09.00 हेक्टेयर, सरसों (BPM 11) 03.18 हेक्टेयर, तीसी(Sabour tisi-4) 0.04 हेक्टेयर एवं आलू (Yusi Map) 0.25 हेक्टेयर में बीज उत्पादन किया जा रहा है। लघु सिंचाई अंतर्गत कनीय अभियंता, लघु सिंचाई द्वारा बताया गया कि वर्त्तमान में कुल 60 टयूबवेल में 47 कार्य कर रहे है, शेष 13 में 10 में यांत्रिक एवं 03 में इलेक्ट्रिक खराबी है। मरम्मत हेतु DPR बना कर विभाग को भेजा गया है, आवंटन प्राप्त होते हीं सभी ट्यूबवेल की मरम्मति करा ली जाएगी। सहायक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, सहरसा द्वारा बताया गया कि अभी मुख्य नहर से बालू हटाया जा रहा है, जिसके कारण पानी नहरों में नहीं है। कार्य पूर्ण होने के उपरान्त पानी की आपूर्ति नहरों में अंतिम छोड़ तक पहुँच जाएगा। सहकारिता की समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत कुल प्राप्त 6152 आवेदनों के विरूद्ध 5413 आवेदनां का सत्यापन कर लिया गया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी के प्रतिनिधि डॉ. रोहित कुमार सिंह, सहायक कुक्कट पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि टीकाकरण में पूर्व में प्राप्त 566550 लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर ली गयी तथा ईयर टैगिंग में 780000 लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि कर लिया गया है। जिलाधिकारी, सहरसा द्वारा डॉक्टर के हॉस्पिटल नहीं जाने की शिकायत प्राप्त हो रही है। निदेशित किया गया कि सभी कार्यरत डॉक्टरों का नाम एवं मोबाईल नंबर संबंधित पशु चिकित्सालयों में स्पश्ट रूप से दीवार लेखन करा कर प्रदर्शित किया जाय साथ हीं 24 घंटे कार्यशील अस्पतालों में रोस्टर बना कर रोस्टर की सूची भी प्रदर्शित किया जाय। विभिन्न घटकों के समीक्षा के क्रम में डॉ. रोहित कुमार द्वारा स्पश्ट जवाब नहीं दिया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा स्पश्टीकरण की पृच्छा की गई।महाप्रबंधक उद्योग द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में PMFME योजनान्तर्गत 157 का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमे बैंकों द्वारा केवल 67 आवेदन स्वीकृत किया गया। PMEGP योजना अंतर्गत कुल लक्ष्य 69 के विरूद्ध बैंकों द्वारा 20 आवेदन स्वीकृत किया गया है। मापतौल की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वार्षिक लक्ष्य 69 लाख के विरूद्ध कुल वसूली 35.03 लाख, जो 50.76 प्रतिशत है। जिलाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि लक्ष्य के विरूद्ध षत-प्रतिशत वसूली समयानुसार यथाशीघ्र किया जाय।कार्यपालक अभियंता, विद्युत, सदर, सिमरी बख्तियारपुर द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि कृषि कनेक्शन हेतु कुल 10 हजार का लक्ष्य प्राप्त है जिसके आलोक में 3194 कृषि कनेक्शन दिया गया है पृच्छा करने पर उनके द्वारा बताया गया कि प्राप्त लक्ष्य वर्ष 2026 तक पूर्ण किया जाना है। जिलाधिकारी द्वारा ससमय लक्ष्य पूर्ण करते हुए राजस्व संग्रहण करने हेतु निदेशित किया गया।        बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आत्मा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहाकारिता पदाधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान कृशि विज्ञान केन्द्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहरसा, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, कार्यपालक अभियंता, सिंचाई, कार्यपालक अभियंता, विद्युत, सदर, सिमरी, जिला परामर्शी, जिला कृषि कार्यालय, सहरसा, आदि ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com