लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवाज को दबाने के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, पीएम मोदी का फूका पुतला

लोकतंत्र में स्वस्थ चर्चा संसद में होनी चाहिए:-परमजीत सिंह पम्मी

सहरसा:-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद में भारत-चीन सीमा पर पूर्व में हुए तनाव और पूर्व सेना अध्यक्ष द्वारा लिखी गई पुस्तक की चर्चा को भाजपा द्वारा बाधित किए जाने तथा संसद में राहुल गांधी का माइक बंद किए जाने के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने प्रतिरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला के नेतृत्व में स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक से थाना चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जिसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।           प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी परमजीत सिंह पम्मी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ चर्चा संसद में होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष सरकार का अभिन्न अंग होता है, जो सत्ता पक्ष को आईना दिखाने का कार्य करता है। राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोकना यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री और सत्ता पक्ष सच्चाई से डरते हैं। एक पूर्व सेना अध्यक्ष द्वारा लिखी गई किताब से सरकार का डर जाना देश की संप्रभुता के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री तानाशाही और डरपोक मानसिकता के प्रतीक बन चुके हैं।         लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोककर उन्होंने यह साबित कर दिया है। इसके खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर संघर्ष जारी रखेंगे। एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सरकार के कार्यों पर सवाल उठाना और संसद में चर्चा करना नेता प्रतिपक्ष का संवैधानिक अधिकार है। देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व नेता प्रतिपक्ष करता है। यदि संसद में पुस्तकों और तथ्यों पर चर्चा नहीं होने दी जाएगी, तो यह माना जाएगा कि मोदी सरकार उस सच्चाई से डरती है जो उस किताब में लिखी है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामशरण यादव ने कहा कि देश में विपक्ष की आवाज को सुनियोजित तरीके से दबाया जा रहा है। चीन द्वारा भारत की सीमाओं पर अतिक्रमण किया जा रहा है और प्रधानमंत्री मौन हैं। यह स्थिति देश की एकता और अखंडता के लिए गंभीर खतरा है।   कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव बंटी सिंह यादव, जिला सचिव डेविड यादव, उपाध्यक्ष अल्ताफ राजा, नगर अध्यक्ष रविकांत राजा, बनमा ईटहरी प्रखंड अध्यक्ष शाहीन आलम, सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष अजीत सरकार, कहरा प्रखंड अध्यक्ष सोहन यादव, सोनबरसा विधानसभा अध्यक्ष राजन यादव, रुपेश शाह, कौशल, साहब, आयुष सिंह, अंकित कुमार, बाबुल कुमार, गुड्डू यादव, सुभाष यादव, अवधेश कुमार, नरेश कुमार, धनो कुमार, मंटू कुमार, सुधीर कुमार, शिवम कुमार, प्रदीप झा, सहरसा विधानसभा अध्यक्ष बाबुल सिंह, मजनू हैदर, मणि भूषण पासवान, क्रांति सदा, विजय सादा सहित युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com