जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान कुल 26 मामलों की सुनवाई की गई

सहरसा:-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के अनुसार जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से आगंतुक आम जनता से संबंधित कुल 26 मामलों के संदर्भ में सुनवाई की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों आवेदनों के सम्यक निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया है।    आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान नवीन कुमार सत्तरकटैया, ओम प्रकाश सिंह सहरसा निवासी द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया। अंचलाधिकारी कहरा को शिकायत निवारण का निर्देश दिया गया है। रवि कुमार शर्मा से प्राप्त आवेदन में वर्णित शिकायत के निवारण का निर्देश एलडीएम सहरसा को दिया गया है। दशरथ झा लगमा निवासी द्वारा बिजली विभाग से संबंधित समस्या निवारण का निर्देश कार्यपालक अभियंता(विद्युत) को दिया गया है।          रतिलाल यादव बैजनाथपुर द्वारा वर्णित भूमि विवाद संबंधित समस्या का निर्देश डीसीएलआर सहरसा को दिया गया है। साकेत सौरव सत्तरकटैया निवासी द्वारा वर्णित शिक्षा विभाग संबंधित मामले के निवारण हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्राधिकृत किया गया है। निदेशानुसार सभी पदाधिकारियों का लॉगिन है, जिसके माध्यम से आमजनों की शिकायतों का सम्यक अनुश्रवण कार्य हुए,उसका समाधान हेतु आवश्यक कारवाई की जा रही है। साथ ही आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए जिला-स्तरीय, अनुमंडल-स्तरीय एवं प्रखंड-स्तरीय सभी पदाधिकारियों के द्वारा भी आम जनों से मिलकर संवाद किया गया।       जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता(वि.जांच) गणेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग सह निदेशक एनईपी एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रेयांश तिवारी सहित जनशिकायत कोषांग से संबंधित कर्मी यथा अभिषेक कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com