गणतंत्र दिवस को लेकर परेड रिहर्सल चढ़ा परवान पर

जमुई:-श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर घने कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास जारी है। मुख्य कमांडर हरेराम कुमार की देखरेख में सीआरपीएफ 215, एसएसबी, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, +2 उच्च विद्यालय जमुई एनसीसी, +2 उच्च विद्यालय जमुई जूनियर विमेंस विंग, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल स्कॉट और मणिद्वीप एकेडमी बॉयज एंड गर्ल्स ग्रुप ने परेड से सम्बंधित पूर्वाभ्यास किया और जरूरी जानकारी हासिल की।           उन्होंने रिहर्सल में शामिल तमाम प्लाटूनों को गणतंत्र दिवस से सम्बंधित परेड का रिहर्सल कराया तथा कई नवीन जानकारी देकर उनका क्षमतावर्धन किया। पुलिस अधिकारी राजू कुमार ने परेड में शामिल पुलिस के जवानों एनसीसी के कैडेटों और स्कूली बच्चों को कदमताल, बूटों की थाप, थम, तेज चल, बाजू शस्त्र, बगल शस्त्र आदि की अहम जानकारी दी और उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया।            पुलिस अधिकारी ने मौके पर कहा कि गणतंत्र दिवस परेड को आकर्षक और अविस्मरणीय बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। परेड रिहर्सल में गर्ल्स बैंड ग्रुप आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसमें शामिल बेटियां परेड के दरम्यान मैदान पर राष्ट्र के लिए निष्ठा के साथ समर्पित दिख रही हैं। परेड पूर्वाभ्यास में शामिल पुलिस के जवान एवं एनसीसी के कैडेटों ने पूरे जज्बे के साथ रिहर्सल में हिस्सा लिया और देश प्रेम का प्रदर्शन कर भारत की संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प व्यक्त किया। द्वितीय परेड कमांडर देवेश विक्रम, पुलिस अधिकारी निरंजन कुमार, सुमित कुमार और राजनंदनी परेड रिहर्सल को सफल बनाने में पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा, बैंड मास्टर आकाश कुमार वर्मा और मुकेश प्रजापति की भी भूमिका सराहनीय है।           उधर गणतंत्र दिवस आयोजन समिति सदस्य सह राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी पूरे जोश, जुनून और जज्बा के साथ परेड रिहर्सल को गति दे रहे हैं और वांछित जरूरतों को पूरा करने में भी सहयोग कर रहे हैं। परेड रिहर्सल उत्साह और उमंग के माहौल में जारी है। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल 23 जनवरी तक जारी रहेगा। फूल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को निर्धारित है।           जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी फूल ड्रेस रिहर्सल में शामिल होकर पुलिस के जवानों, एनसीसी के कैडेटों तथा स्कूली बच्चों की हौसला अफजाई करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com