राज्य में पुनः शीत दिवस/अति शीत दिवस की संभावना

पटना:-राज्य के अधिकांश भागों में 12 जनवरी, 2024 से ही शीत दिवस/अति शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र, पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अगले 5 दिन भी (25 जनवरी से 29 जनवरी, 2024) शीत दिवस/ अति शीत दिवस जैसी स्थिति के बने रहे की संभावन है, और साथ ही कुछ स्थानों पर घने कोहरे का भी पूर्वानुमान है।          इस स्थिति में किसान बंधु क्या करें:-

. ठंड से होने वाली क्षति से बचाव के लिए सभी फसलों में हल्की सिंचाई फायदेमंद होगी।

• गेहूँ की फसल में एक हल्की सिंचाई के बाद बची हुई यूरिया का छिड़काव करें।

.वानिकी एवं फल वर्गीय छोटे पौधों को झाड़ियों, प्लास्टिक या बिना बुनी हुई फाइबर सामग्री से ढक दें।

. यदि खेत में पर्याप्त नमी हो तो 2% यूरिया का छिड़काव करें।

. यदि दलहनी फसलों में कीट अधिक संख्या में दिखाई पड़ें तो कीटनाशक दवा जैसे इंडोक्साकार्ब/स्पिनोसैड/ इमिडाक्लोप्रिड का छिड़काव करें।

. आलू और टमाटर जैसी फसलों में झुलसा रोग को नियंत्रित करने के लिए रिडोमिल गोल्ड (मेटालैक्सिल 4% + मैन्कोनजेब 64%) का छिड़वाव करें।

. पत्तागोभी, फूलगोभी और अन्य खड़ी फसलों में सरसों की खली का छिड़काव कर सकते है।

. मत्स्य पालन हेतु तालाब में जल स्तर छह फीट से ऊपर बनाए रखना चाहिए, गोबर जैसे उर्वरक का प्रयोग न करें और मछलियों को केवल सीमित मात्रा में ही चारा दें।

यह कृषि मौसम परामर्श भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों द्वारा दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com