जाठ स्थापित करने को लेकर निकला कलश यात्रा

सहरसा:- स्थानीय चौधरी टोला वार्ड नबर दस स्थित चौधरी पोखर में जाठ स्थापित करने को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को कलश यात्रा का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ. आलोक रंजन ने झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान ललन चौधरी सह पत्नी के नेतृत्व में यात्रा प्रारंभ हुई, यात्रा वेंगहा, बाबाजी कुटी, नरियार, ढकीया टोला, साह टोल होते हुए चौधरी टोला पोखर पर समापन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से से पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कामेश साह, वैश्य समाज के अध्यक्ष मोहन साह, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष बजरंग गुप्ता, वार्ड पार्षद अनीता देवी, मनोज चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, पूर्व वार्ड पार्षद घनश्याम चौधरी, सुभाष चौधरी, अरुण चौधरी, रघुनन्दन साह, ठिठर चौचरी, राजीव रंजन साह, श्याम दास, मनोज दास, सुनील चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी ने भाग लिया।
कार्यक्रम के यजमान ललन चौधरी ने बताया की यह कार्यक्रम लगातार तीन दिनों तक चलेगा। गुरुवार से चौबीस घंटे का अष्टजाम तथा तरांग याग यज्ञ का कार्यक्रम है। शुक्रवार को समापन तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम है।