जननायक कर्पूरी ठाकुर का शताब्दी समारोह आयोजित

सहरसा:-लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा के आवास पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 100 वा जयंती समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।  जयंती कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत सरकार के द्वारा भारत रत्न दिए जाने पर पिछड़ों के राजनीतिक चेतना का परिणाम बताया।             कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कर्पूरी जी जीवन भर शोषितों पीड़ितों के लिए कार्य करते रहे। आज के वर्तमान समय में राजनेताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है जो व्यक्ति मुख्यमंत्री रहते एक मकान नहीं बना सके वहीं दूसरी और आज के नेता आलीशान बंगलो और महंगे गाड़ियों में जनता के सपनों को चकनाचूर कर रहे हैं। जयंती  कार्यक्रम को नाई संगठन के सभापति तारिणी ठाकुर, महिला जिलाध्यक्ष पूजा चौधरी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, खेल जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार, आईटी सेल जिलाध्यक्ष गगन कुमार, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार, छात्र जिलाध्यक्ष अमरेश पासवान, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, नीतीश कुमार ठाकुर, प्रेम कुमार, दीपक पासवान, पूर्व वार्ड पार्षद सोनी महेंद्र शर्मा शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com