विधायक आलोक रंजन ने जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक का किया शिलान्यास

सहरसा:-भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर एसपी ऑफिस चौक का नामांकरण हुआ। जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मारक स्थल की सौंदर्यीकरण की कार्य का शिलान्यास हुआ।             युवा समाजसेवी रोशन मिश्रा के अध्यक्षता एवं विजेन्द्र ठाकुर के संचालन में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक डॉ.आलोक रंजन के द्वारा  एसपी ऑफिस के पास चौराहा का सौंदरीकरण एवं नामांकरण भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर विधिवत निर्माण कार्य का शिलान्यास कर प्रतिमा लगाने की घोषणा किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी वर्ष पर भारत सरकार के द्वारा भारत रत्न प्रदान कर पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम के महानायक रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर के सम्मान में सहरसा में मुख्यमंत्री शहर विकास योजना के तहत जननायक कर्पूरी चौक सुंदरीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया एवं जन सहयोग से उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी जो नि:संदेश जननायक के विचारधाराओं को मजबूत करेगी। यूवा समाजसेवी युवाओं में लोकप्रिय रौशन मिश्रा ने कहा की जननायक के विचारों पर चल कर ही विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। एनएसयूआई के मनीष कुमार ने कहा की जननायक के विचार सदैव जीवित रहेगा। नगर अध्यक्ष भैरव झा और त्रिलोक झा ने कहा की उनकी सादगी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। युवा समाजसेवी रौशन झा आजाद और रोहित झा ने कहा की सर्व समाज को लेकर चलना जननायक ने सिखाया है। राष्ट्रीय नाई संघ के अध्यक्ष अमरेश ठाकुर ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।          जननायक कर्पूरी ठाकुर को सम्मान देने हेतु ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डब्बू मिश्रा, वार्ड पार्षद नगर पंचायत मिथलेश झा, नगर महामंत्री सोनू गुप्ता, योगेश, टिंकु मैथिल, अंशू मिश्रा, विकास, अभिषेक कुमार, हर्षवर्धन, मनीष झा, गौतम राय, मोहम्मद नईम, मोहम्मद शाकिब, अजहर, नंदन सहित कई युवाओं ने हर्ष जताया। कार्यक्रम में रंधीर कुमार, मनोज कुमार, गणेश ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, अरविंद कुमार, संभू ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, सुमित सिंह, पवन ठाकुर, कमल किशोर यादव, प्रिंस यादव, नगर महामंत्री नागमणि वर्मा, नगर मंत्री रविन्द्र कुमार रवि सहित कई गणमान्य मौजुद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com