डीएम, एसपी समेत कई शख्सियतों ने जिलावासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामना

जमुई:-जिलाधिकारी राकेश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के नागरिकों को शुभकामना दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देश आज गणतंत्र दिवस मना रहा है।                                  यह दिवस सभी देशवासियों को एक सूत्र में बांधने वाला भारतीयता के गौरव का उत्सव है। सन 1950 में 26 जनवरी के दिन ही भारत की इस गौरवशाली पहचान को औपचारिक रूप प्राप्त हुआ और हम पूर्ण रूपेण संप्रभु देश की श्रेणी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन हम हर साल अपने गतिशील लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की भावना का उत्सव मनाते हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि गणतंत्र का गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सब कुछ अर्पण करने वाले सभी जवानों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि आइए हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें।          एसपी ने नागरिकों को अशेष बधाई दी। डीडीसी शशि शेखर चौधरी ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी जिलावासियों को अपनी ओर से बधाई व शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र का जश्न मनाने और हमारे संविधान में निहित विचारों और मूल्यों को संजोने का अवसर है। उन्होंने देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी ने भी जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी है।                              उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को मनाते हुए यह आवश्यक होता है कि उन महानायकों और वीर सपूतों को याद किया जाए जिन्होंने इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जानी-मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने अपने संदेश में कहा कि 26 जनवरी भारत के एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य होने का दिवस है जिसे हम हर साल उमंग के साथ मनाते हैं।                                इसे हम संविधान निर्माण के पर्व के रूप में भी मनाते हैं। हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर कुशल मार्गदर्शन करता आ रहा है। यह राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता सेनानियों के त्याग और बलिदान का भी स्मरण कराता है। संविधान के अंतर्गत हम सभी की यह जिम्मेवारी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें। गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामना। एडीएम सत्येंद्र कुमार मिश्र, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप, स्वतंत्र कुमार सुमन, आर. के. दीपक, मो. नजरूल हक, एसडीपीओ सतीश सुमन, डीएसपी मुख्यालय अभिषेक सिंह, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय, महासचिव अमित कुमार, पूर्व अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव, विद्वान अधिवक्ता विभा कुमारी, डॉ. नंदकिशोर प्रसाद यादव, शिक्षाविद लक्ष्मण झा, डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, डॉ. बी. अभिषेक, विजय कुमार सिंह,                                      आशीष कुमार सिंह, खुर्शीद आलम, समाजसेविका देवी कुमारी, पबिता देवी, अंजली समीरा किंडो, सुनीता कुमारी, काजल शर्मा, पूनम शर्मा, पूजा शर्मा, बेबी बरनवाल, उर्मिला बरनवाल, गुड़िया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, श्रीयंका देवी, जिला पार्षद अनिता देवी, ललन राम आदि ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com