ज्ञान सरोवर शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

सहरसा:- नवहट्टा प्रखंड के शाहपुर के ज्ञान सरोवर शिक्षण संस्थान में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और देश भक्ति गीत के प्रस्तुति के बीच नाटक पेश कर सामाजिक संदेश दिया। स्कूल तिरंगा रंग में रंगा नजर आया और बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया गया।                                         वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी और बताया गया कि 26 जनवरी को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। देश का संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। वैसे तो 26 नवंबर को हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसे दो महीने बाद यानी 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था इसलिए 26 जनवरी का खास महत्व है। संस्था के निदेशक मन्नू रिस्की ने बताया कि आज के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव भी प्राप्त है। मौके पर प्रिंसिपल लाडली रिस्की, बिट्टू गुप्ता, देवनारायण मुखिया, मनोहर साह, शिवम गुप्ता, विनोद गुप्ता, अरुण दास, प्रदीप प्रेम, अमित कुशवाहा, राहुल गुप्ता, अंगद दास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com