गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा जमुई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्कूली बच्चों ने मोहा मन

जमुई:-देश में कोई भी खास उत्सव हो तो जमुई के लोग खुशियां साझा कर उसे और अधिक विशेष बना देते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी खास नजारा दिखा। बाजारों में तिरंगा झंडा खरीदने वालों की होड़ लगी रही।          गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में इलाके के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, बाजार, रिहायशी इलाकों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला प्रशासन ने इसी कड़ी में शिल्पा विवाह भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। शिल्पा विवाह भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा।    कार्यक्रम उमंग के वातावरण में संपन्न हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव तिवारी, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक डॉ. बी. अभिषेक, संगीतज्ञ आभा कुमारी, शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी, कर्मी और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की और इसे सफल बनाने के साथ गणतंत्र दिवस को गरिमा प्रदान किया।।राघवी डांस एकेडमी के जय हनुमान ज्ञान गुण सागर…….से कार्यक्रम का आरंभ हुआ तदुपरांत उत्क्रमित उच्च विद्यालय धरमपुर की बिटिया आराध्या ने एकल नृत्य के जरिए शिव तांडव प्रस्तुत किया और श्रोताओं को महादेव की नगरी में निवासित होने का एहसास कराया।    रामकृष्ण आवासीय उच्च विद्यालय कृष्णपट्टी जमुई की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर प्रस्तुति देकर जहां आधी आबादी की ताकत को परिभाषित किया वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहारी ने राम आयेंगे तो अंगना बुहारेंगे……की प्रस्तुति देकर माहौल को राममय कर दिया। उक्रमित मध्य विद्यालय धरमपुर की छात्राओं ने बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं…… का गायन जैसे ही आरंभ किया शिल्पा विवाह भवन जय श्रीराम के जय घोष से गुंजायमान हो गया।         जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रस्तुति कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले …… , ललिता कला अकादमी की प्रस्तुति मैं लड़ जाना……., मणिद्वीप एकेडमी की प्रस्तुति रघुकुल रीति सदा चली आई…….., उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर की प्रस्तुति देश मेरे ……, +2 रा. सं. ब. उच्च विद्यालय की प्रस्तुति मैं इतिहास का आईना हूं………, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई की प्रस्तुति जय हो विजयी भवः ……. और इसी स्कूल की मलयपुर इकाई की प्रस्तुति घर मोरे परदेशिया…….के गीत और नृत्य को भी श्रोताओं ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से स्कूली कलाकारों का हौसला अफजाई किया।    सांस्कृतिक कार्यक्रम का अंत ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल बैंड ग्रुप के द्वारा राष्ट्रगान के गायन से हुआ। राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने रोचक और मनोरंजक अंदाज में एंकरिंग किया और उपस्थित जन सागर के प्रशंसा के पात्र बने।     लोगों ने उनके शायराना अंदाज की जमकर तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com