सफाई कर्मियों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय व निगम कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

सहरसा:-बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगर निगम सफाई कर्मियों ने सोमवार को अपने नौ सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय एवं निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन दिया गया।                                       इस अवसर पर संघ अध्यक्ष रामचंद्र मल्लिक ने कहा कि नगर निगम में दैनिक एवं आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत कर्मियों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। इसके पूर्व में भी सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वही इसके आलोक में पांच सूत्री मांग पर सहमति भी बनी। लेकिन उन मांगों को भूला दिया गया। उन्होंने कहा कि नवंबर महीने से अर्ध कुशल सफाई कर्मियों के भुगतान, सीएल एवं ईएसआईसी का लाभ देने, वार्ड सचिव, चालक, चपरासी एवं रात्रि प्रहरी को दैनिक में रखने, एजेंसी द्वारा रखे गए सफाई कर्मियों को ईपीएफ एवं ईएसआईसी काटने एवं उचित वेतन देने सहित अब तक का अंतर वेतन देने पर सहमति बनी थी। लेकिन इसके बावजूद भी अब तक मांग नही मानी गयी।                                      जिसके कारण मजबूर होकर सफाई कर्मी प्रदर्शन को विवश हुए है। मौके पर नेता मुकेश कुमार, जितेंद्र मल्लिक, ओमप्रकाश वाल्मीकि, निर्मला देवी, शांति देवी, कपिल मल्लिक, अमर मल्लिक, अशोक मल्लिक, सहित सैकडों सफाई कर्मी प्रदर्शन मे शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com