महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

सहरसा:-अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में पूज्य बापू महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहर के पूजा बैंक्विट हॉल में किया गया।           कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बजरंग गुप्ता के द्वारा किया गया। गांधी जी के तेल चित्र पर समाज के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि बापू के विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए आदर्श है। उन्होने अपने व्यक्तिगत आचरण से सत्य और अहिंसा का महत्व बताया। सभा को संबोधित करते हुए जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमंडलीय अध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि  गांधी जी का संदेश देश में सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता स्थापित होने का संदेश दिया था। आज हमलोग को इस मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। महिषी विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी चंदन बागची ने कहा कि आजादी के लड़ाई के समय गाँधी जी सहरसा के चाँदनी चौक पर रात्री विश्राम किए थे उस स्थान को गांधी संग्रहालय बनाया जाए तथा सहरसा में गांधी जी का आदमकद प्रतिमा की स्थापना हेतु हमसबों को आगे आने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष बजरंग गुप्ता ने कहा कि गांधी  जी के स्मृति को समाप्त करने की साजिश को अखिल भारतीय विश्व महासम्मेलन पर जोर विरोध करेगा। पुण्यतिथि समारोह को पूर्व प्रमंडलीय अध्यक्ष रामसुंदर साहा, पूर्व वार्ड आयुक्त कैलाश साह, जवाहर भगत, मनोज चौधरी, फुलेश्वर साह, दीपक कुमार, डॉ विनोद साह, कलानंद पोद्दार, श्यामल पोद्दार, वीरेंद्र पोद्दार, मुन्ना गुप्ता, शशांक सुमन विकी, शक्ति गुप्ता, जयप्रकाश दास, चतुर्भुज केसरी, मनोज गुप्ता, बंटी कुमार, युवा जिलाध्यक्ष अमित आनंद, सोमनाथ भारती आदि ने अपना विचार रखा।   कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम प्रकाश गुप्ता, घनश्याम चौधरी, पुरुषोत्म पोद्धार, मनोज मिलन, मनोज गुप्ता, गणेश कुमार, निर्मल ठाकुर, विशाल कुमार बिट्टू, सत्यनारायण साह, रविन्द्र पोद्दार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com