बापू के आदर्श एक समृद्ध व करुणामय समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करते हैं:-मोहन साह

सहरसा:-सत्य, अहिंसा और स्वच्छता हेतु प्रेरित करके विश्व को शान्ति का मार्ग दिखाने वाले, त्याग व तपस्या के प्रेरणास्‍त्रोत, त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति, दुनिया को अहिंसा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 76 वी शहादत दिवस समारोह पूर्वक मंगलवार को शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर शैलेन्द्र कुमार के सभागार मे वैश्य समाज के द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर वैश्य नेताओं ने सर्वप्रथम गांधी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। तत्पश्चात 2 मिनट तक मौन धारण कर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई।             वहीं सबों ने गांधी जी की प्रार्थना रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम… गाकर गांधी जी के विचारों से आत्मसात करने की शपथ ली। मौके पर वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने कहा कि सत्य एवं अहिंसा के अद्भूत मंत्र से समस्त भारत को स्वतंत्रता के पावन ध्येय के लिए जागृत करने वाले साबरमती के संत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्यतिथि है। इस मौके पर उन्हें शत शत नमन। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष बापू की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन उनके आदर्शों को याद किया जाता है, जब मां भारती के इस महान सपूत ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। बापू के आदर्श एक समृद्ध व करुणामय समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी की हत्या तो की जा सकती है, लेकिन उनके विचारों की हत्या कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। बदलते वक्त में आज के युवाओं को लिए गांधी जी बताएं गए मार्ग पर चलना चाहिए। भाजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ के संयोजक डाक्टर शैलेन्द्र कुमार ने बापू के जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने सत्य एवं अहिंसा के बल पर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई के दौरान लोगों को सहीं मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। एवं लड़ाई के लिए मार्गदर्शन दिया। यह उन्हीं का परिणाम था कि सत्य एवं अहिंसा के कारण ब्रिटिश सरकार को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि सहरसा में भी महात्मा गांधी के कदम पड़े थे। जहां उन्होंने अपना बसेरा डाला था। वह आज भी है। लेकिन उस स्थल को को संरक्षित करने की आवश्यकता है। जदयू नेता देवेन्द्र कुमार देव व सुरेश्वर पोद्दार ने कहा कि हमलोगो को अपने महापुरुष का जंयती -पुण्यतिथि मनाने के साथ वैश्य समाज के समाजिक व राजनैतिक परिदृश्य पर भी हमेशा चिंतन मनन करना चाहिए। आज बिहार के बदली राजनैतिक परिदृश्य मे वैश्य समाज के लोगो से सत्ता का बागडोर छिना जा रहा है। वैश्य समाज को आगमी लोकसभा चुनाव मे कम से कम 10 लोकसभा क्षेत्र से सभी पार्टीयो को उम्मीदवार बनाना चाहिए। वैश्य समाज के प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने कहा कि महात्मा गाँधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं आज एक विचार बन गए हैं। आज युवाओं को गाँधी जी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। बापू का विचार युगों तक पूरे विश्व को मार्गदर्शित करता रहेगा। बापू ने सम्पूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा, शांति और समानता का जो पाठ पढ़ाया वो हमेशा प्रासंगिक रहेगा। इस शहादत दिवस समारोह का संचालन भाजपा नेता संजीव भगत वही धन्यवाद ज्ञापन विष्णुदेव पंडित ने किया।           इस अवसर पर मुखिया क्रमश:राकेश रौशन, संजीत गुप्ता, संजीव जयसवाल, संरपच लालबहादुर साह, पूर्व मुखिया दिलीप साह, वार्ड पार्षद शभ्भु साह, पूर्व पार्षद सुबोध साह, रंजीत दास, महिला जिलाध्यक्ष सीमा गुप्ता, विजय गुप्ता, उदाहरण भगत, श्यामनंदन पोद्दार, कलानंद पोद्दार, डाक्टर रवि कुमार, कैलाश कुमार साह, राम नरेश साह, सुरेश साह रामदेव साह, सुरेन्द्र साह, भैरव साह भूपेंद्र साह, शम्भू साह, अशोक गुप्ता, निरंजन कुमार, संजय कुमार, रंजना गुप्ता, केदार साह, दिनेश साह नारायण साह, हरे राम साह, सुरेन्द्र पोद्दार, उपेन्द्र पोद्दार,  संगीता देवी, शिवनंदन पोद्दार, रामबरन पोद्दार, अजय कुमार पोद्दार, सतीश पोद्दार भोला, रवि साह, शिवशंकर ठाकुर, पवन ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, अनिल ठाकुर, रंजीत पोद्दार, शिशुपाल गुप्ता, रंजीत चौधरी, प्रीतम कुमार, डाक्टर विनोद कुमार, बिट्टू भगत, राजनीति गुप्ता, नारायण जयसवाल, बालेश्वर भगत, दिनकर पोद्दार, रामनाथ साह, विनोद साह, पुलकित साह, ई .अरविंद साह शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com