महिला थाना कांड संख्या 48/23 के अभियुक्त के गिरफ्तारी की मांग को लेकर ऐपवा ने किया एक दिवसीय उपवास

सहरसा:- गुरुवार को स्टेडियम के बाहरी परिसर में ऐपवा  कार्यकर्ताओं ने महिला थाना कांड संख्या 48/23 के अभियुक्त की गिरफ्तारी, निवर्तमान डीआईजी के द्वारा अभियुक्त के गिरफ्तारी की आदेश की महिला थानाध्यक्ष के द्वारा की गयी अवहेलना, महिला थानाध्यक्ष के द्वारा अभियुक्त को संरक्षण देने, अभियुक्त के द्वारा पीड़िता को केस उठाने के लिए घर में बंद कर मारपीट कर धमकी देने को लेकर एक दिवसीय उपवास किया।    उपवास कार्यक्रम की नेतृत्व करते हुए ऐपवा नेत्री वीणा देवी ने कहा कि महिला थानाध्यक्ष का अभियुक्त को संरक्षण प्राप्त है। इसलिए केस दर्ज होने के कई दिन बीत जाने के बाद भी महिला थानाध्यक्ष अभियुक्त को नही पकड़ रहे है वो खुलेआम घूम रहा हैं। और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा हैं। निवर्तमान डीआईजी के आदेश के बाद भी महिला थाना कांड संख्या 48/23 के अभियुक्त मो. आलम उर्फ जुबेर को महिला थानाध्यक्ष के द्वारा गिरफ्तार नहीं करना समझ से पड़े है। इससे साफ स्पष्ट होता है कि महिला थानाध्यक्ष के द्वारा अभियुक्त को संरक्षण प्राप्त है। महिला थानाध्यक्ष अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। उन्होंने कहा कि अभियुक्त की गिरफ्तारी होने और पीड़िता को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा। अगर जल्द से जल्द अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होती हैं तो आंदोलन के अगले चरण में डीआईजी कार्यालय का घेराव और आमरण अनशन किया जाएगा जिसकी सारी जबाबदेही महिला थानाध्यक्ष की होगी।          मौके पर ऐपवा के सती देवी, सबो देवी, प्रमिला देवी, रवीना खातून, पूनम देवी, भुलकुन देवी, छोटकी देवी, गुलाब देवी, रंभा देवी, मंसुरिया देवी सहित ऐपवा के कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com