बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमेश झा की मनाई गई जयंती

सहरसा:-जिला कांग्रेस कार्यालय में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमेश झा की जयंती जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य और वरीय नेता डॉ. तारानंद सादा की उपस्थिति में मनाई गई।     इस अवसर पर डॉ. सादा ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, जीवन्त व्यक्तित्व प्रखर नेतृत्व, बिहार कांग्रेस कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री सहरसा के विकास के शिल्पकार, सहरसा पोलेटेकनिक अब इंजीनियरिंग कॉलेज, औद्योगिक केंद्र, रमेश झा महिला कॉलेज नगरपालिका, गांव-गांव सड़क, पानी टंकी, बैजनाथपूर पेपर फैक्ट्री, अगुवानपुर कृषि केन्द्र अब कृषि विश्वविद्यालय, डुमरी पुल, हजारों बेरोजगारों को नौकरी व रोजगार, अद्भुत संगठनात्मक एवं प्रशासनिक क्षमता, समाजिक समरसता के प्रतीक छात्र जीवन में मेरे राजनीतिक संरक्षक एवं मार्गदर्शक, जननेता रमेश झा के जयंती पर जितनी नमन किया जाय कम होगी क्योंकि आज कोसी प्रमंडल का हर जनता उनका ऋणी है और  सहरसा के कण-कण में आज भी जीवित हैं। कृतज्ञ सहरसा सदैव उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा ग्रहण करेगा। वरीय नेता और प्रदेश प्रतिनिधि केशर कुमार सिंह ने कहा कि रमेश बाबू कुशल प्रशासक, गरीबों के बीच रहने वाले आमनेता थे जो गरीबों के हर दुःख में अग्रणी भूमिका निभाते थे। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और हम सबके पद प्रदर्शक थे और सहरसा के विकास में उनका अहम योगदान था।          जयंती समारोह में प्रदेश प्रतिनिधि और वरीय नेता राम सागर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष और मिडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, पंकज कुमार सिंह, बीरेंद्र पासवान, इंटक अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल, मो. गयासुद्दीन खान, भरत झा, मो. सरफराज अहमद, दीपाकांत गिरी, जवाहर झा, किशोरी झा, मंगल झा, बैधनाथ झा, सुभाष यादव, मो. महत्ताफ आरिफ, अब्बू बकर खान, नवल किशोर सादा, बेचन पासवान, मनोज कुमार झा सहित कई उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com