भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश में बढ़ती नफरत को मोहब्बत में बदलने और आपसी भाईचारा को कायम करने के लिए है:-डॉ. तारानंद सादा

सहरसा:-जिला कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में पद यात्रा निकालने हेतु जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य डॉ. तारानंद सादा ने कहा कि राहुल गांधी इन दिनों देश की संविधान बचाने, जनता के मौलिक अधिकार दिलाने, सरकारी संस्थानों का दुरूपयोग रोकने समेत किसानो, युवाओं, बेरोजगारों और गरीबों का दुख, दर्द समझने आदि के लिए न्याय यात्रा पर है जहा सभी वर्गो का भारी समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी की यह यात्रा राजनीती लाभ के लिए नहीं बल्कि देश में बढ़ती नफरत को मोहब्बत में बदलने और आपसी भाईचारा को कायम करने के लिए है इससे जनता में विश्वास पैदा हो रहा है कि वे अकेले नहीं है।        जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि मोदी राज में देश रसातल में जा रहा है और आम जनता त्रस्त है। इसलिये राहुल गांधी के पद यात्रा को मजबूती प्रदान करने और सहरसा के जनता को जागृत करने के लिए 12 फरवरी को सहरसा में विशाल पद यात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के अलावे जिला के विभिन्न वर्गो के लोग भी भारी संख्या में भाग लेंगें।बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि राम सागर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष और मिडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, बीरेंद्र पासवान, संजय यादव, भरत झा, मो. गयासुद्दीन, रंजीत कुमार झा, जवाहर झा, मंगल झा, ब्रजेश कुमार, बैधनाथ झा, उदय कुमार, पंकज कुमार, अफरोज आलम खां, नवल कुमार सादा, ललन सादा सहित कई उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com