स्थापना उप समाहर्ता रविन्द्र कुमार को स्थानान्तरण के पश्चात दी गयी विदाई

सहरसा:-जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में स्थापना उप समाहर्ता व प्रभारी गोपनीय शाखा रविन्द्र कुमार को स्थानान्तरण के पश्चात विदाई दी गयी। विदाई समारोह में अपर समाहर्ता ज्योति कुमार, उप विकास आयुक्त, संजय कुमार निराला सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी तथा सभी शाखाओं के कार्यालय प्रधान व कर्मी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित कर्मियों/पदाधिकारियों ने श्री कुमार के साथ रहे संबंधों एवं कार्यों के बारे में बताया।