पूर्व विधायक संजीव कुमार झा के प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा ने उन्हें याद कर किया नमन

सहरसा:- पूर्व विधायक संजीव कुमार झा के प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा ने उन्हें याद कर नमन किया। पटुअहा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने संजीव कुमार झा को याद करते हुए कहा कि सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी पूर्व विधायक की कमी कभी पूरी नही हो सकती।    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक जीवन प्रारंभ कर युवा मोर्चा के अध्यक्ष, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष से लेकर विधायक तक का सफर उनका काफी संघर्ष का रहा। आज उनका असमय जाना जिला भाजपा ही नही समाज को भी अपूर्णीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में मेयर बैन प्रिया, जदयू अध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, जदयू प्रदेश नेता मानवेंद्र खोखा, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार देव, रालोसपा के प्रदेश नेता शिवेन्द्र कुमार जीशू, लोजपा नेत्री सारिता पासवान ने पूर्व विधायक संजीव कुमार झा को याद करते हुए कहा कि उनके असमय निधन से सहरसा के राजनीतिक रक्तिया आई है जिसे निकट भविष्य मे भरना असंभव है।    भाजपा प्रदेश मंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी सरोज झा ने कहा कि उनका सरल जीवन व समाजिक दायित्व के निर्वाहन की जो ललक देखती थी उससे भाजपा सहरसा ही नही कोशी मे भी मजबूत हुई थी जिसका परिणाम 2005 से अब तक मिल रहा है। श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण झा, सिद्धार्थ सिंह सिद्धु, आनिता देवी, धनंजय झा, महामंत्री मनोज यादव, मंत्री राजीव रंजन साह, पंकज पाठक, सीमा झा, मुकेश मानस, अनमोल भगत, सोनवर्षा पार्षद मनीष कुमार, मंडल अध्यक्ष बीएन सहनी, गौरव सिंह, रुदानंद सिंह, विष्णुदेव मुखिया, भैरव झा, अभिलाष झा, महावीर यादव, शालिग्राम मिश्र, वीर अभिमन्यु सिंह, शशिशेखर झा सम्राट, शशि सिंह राजपूत, सतीश चीकू, विजय बंसत, आशीष टीकू आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अब संजीव कुमार झा की लोकप्रियता की श्रद्धांजलि सहरसा की जनता ने उनके धर्मपत्नी को सहरसा का मेयर बनाकर जो श्रद्धांजलि देने का जो काम किया है उस श्रद्धांजलि का मान एवं जननेता की अधुरी ख्वाहिश सहरसा को विकसित बनाने का पुरा करने की जबाबदेही उनकी मेयर पत्नी को पुरा करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगा।            उपस्थित सभी कार्यकर्त्ताओं ने जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह के द्वारा घोषित सहरसा भाजपा कार्यलाय का सभागार अब संजीव कुमार झा सभागार के रुप में घोषणा पर आभार प्रकट किया। इस श्रद्धांजलि सभा में किसान मोर्चा के अध्यक्ष अरविंद सिंह, चिकित्सक प्रकोष्ठ के डाक्टर शैलेन्द्र कुमार, संजीव कुंवर, युवा मोर्चा के राजकुमार साह, सुमित सिन्हा, अभिनव सिंह, सुगामनी देवी, लवली कुमारी, संतोष मुगेंरी, रणविजय यादव, कृष्णा साह, अजय चौधरी, मनोरंजन चौधरी, कालिकानंद सिंह, गोलू वर्मा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन, माधव चौधरी, नीरज गुप्ता आदि ने सहरसा में प्रथम बार कमल खिलाने वाले जननेता को अपना श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com