नीलगाय के उपद्रव से किसान परेशान

सहरसा:- जिले के सोनवर्षा प्रखंड के किसान नीलगाय के आतंक से परेशान हैं और किसानों में भय की स्थिति व्याप्त है। शाहपुर, साहमोरा, नवटोलिया, लगमा, सहसोल, बसनही आदि गांवों में नीलगाय का उपद्रव जारी है। नीलगाय झुंड में आकर खेत में प्रवेश कर फसलों को खाते भी हैं और रौंद का पूरी तरह से फसलों को बर्बाद कर देते हैं। जिस कारण फसल की कम उपज की स्थिति पैदा हो सकती है। किसान फसल बर्बाद के डर से सहमे हुए हैं। किसानों का कहना है कि नीलगाय धीरे-धीरे इलाके में छा गया हैं। धीरे-धीरे इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।           गाय शब्द जुड़ जाने से एवं कानूनी दांव-पेंच से बचने के कारण लोग इसे मारना भी नहीं चाहते हैं। इलाके में एक दो नीलगाय ऐसा भी है जो सुनसान जगहों पर अकेले किसान पर जानलेवा हमला कर देते हैं। इससे किसान अब खेतों में काम करने व जाने से भी कतराते है। किसान दीपक कुमार सिंह, बलराम झा, सुजीत कुमार यादव, सूरज कुमार आदि का कहना है कि फसल को नीलगाय बर्बाद कर देता है। इस बाबत जिले के वरीय अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी सहित प्रखंड के पदाधिकारियों से इसके निराकरण की बात भी उठाई। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से किसानों के हित में इस समस्या के निराकरण की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com