मंदिर में हुई शनिदेव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

सहरसा(भार्गव भारद्वाज):- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 पूरब बाजार नलकूप विभाग में वेद मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित शनिदेव मंदिर में भगवान शनिदेव की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले कई धार्मिक आयोजन किए गए। प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ की पूर्णाहुती व भंडारे के साथ पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।          जजमान बिनोद कुमार वर्मा, संचालक पंकज कुमार, प्रदीप कुमार मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, सुरेश ठाकुर, ललन साह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, अनिल कुमार साह, आशुतोष चौधरी, सुजीत कुमार, विनय पासवान, प्रो. डॉ. कोमल वर्मा, वार्ड आयुक्त आशीष रंजन सिंह मौके पर मौजूद रहे। जजमान विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि विगत 5 दिनों से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ था और आज रविवार को शनि देव भगवान की प्राण-प्रतिष्ठापित किया गया। श्री वर्मा ने कहा कि आसपास के किसी भी मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा न होने से भक्तों को काफी दिक्कत होती थी अब शनि भगवान के दर्शन के लिए भक्तों को दूर नहीं जाना होगा।         प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर मंदिर में दिनभर काफी संख्या में भक्तों की भीड़ रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com