वैज्ञानिकों ने किया दीर्घकालिक ट्रायल का निरीक्षण

पटना:-सोमवार को जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, मानपुर, गया पर लगे दीर्घकालिक ट्रायल का निरीक्षण वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ई. मनोज कुमार राय; वैज्ञानिक डा. अशोक कुमार एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से आए वैज्ञानिक टीम जिसमें डा. राकेश कुमार, ई. सुन्दरम, देवेन्द्र मंडल, डा. तेज प्रताप, बुद्ध प्रिय मौर्य उपस्थित रहे।            धान परती भूमि गाँव-गुलेरियाचक, टेकारी, गया में किसान वैज्ञानिक संवाद एवं दलहन-तिलहन फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जीरो टिलेज से 150 एकड़ क्षेत्र के प्रत्यक्षण में लगे फसल हेतु आयोजित प्रक्षेत्र दिवस में ई. सुन्दरम ने कहा अनुसूचित जाति उप परियोजना अंतर्गत अनुसूचित जाति लोगों द्वारा कृषि कार्य हेतु समूह बनाकर खेती करने को कहा बकरी, बत्तख, मुर्गी आदि के पालन और मशरूम उत्पादन एवं मूँग व सब्जी की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिससे किसानों के आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इस अवसर पर डा. राकेश कुमार ने मोटे अनाज-ज्वार, बाजरा, मडुआ, सवां, कोदो आदि को आने वाले खरीफ मौसम में इसकी खेती कर किसान अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। देवेन्द्र मंडल ने जीरो टिलेज तकनीक से खेती करने से लागत में कमी एवं श्रमिक तथा समय का बचत होता है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आधुनिक समय में तकनीकी अपनाकर खेती करने से अधिक लाभ ले सकते हैं। बुद्ध प्रिय मौर्य ने किसानों को खेतों से मृदा परीक्षण के बारे में जानकारी दी एवं मृदा जाँच कराने पर जोर दिया।         उन्होंने किसानों को बताया कि किसी भी फसल को बुआई करने से पहले मृदा जाँच अवश्य कराएं जिससे मृदा में जरूरत के अनुसार उर्वरक का प्रयोग किया जा सके। इस कार्यक्रम में 82 किसानों ने भागीदारी किया। इस अवसर पर भाग लेने वाले किसानों में सत्येन्द्र चौधरी, आशिष कुमार सिंह, सुरेन्द्र राम, पुनीत बिन्द, मनोज कुमार एवं जितेन्द्र कुमार आदि कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम से किसान उत्साहित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com