सामूहिक प्रयास से ही पक्षियों का संरक्षण संभव:-डीडीसी

जमुई:-राजकीय पक्षी महोत्सव से जन-जन को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त रूप से जमुई में मैराथन दौड़ का आयोजन किया।          उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने मंगलवार की सुबह में बरहट प्रखंड के कटौना मोड़ से झंडी दिखाकर दौड़ में शामिल धावकों को रवाना किया। बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्य के दर्जनों युवा और युवतियों ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया और जमुई जिला समेत पूरे प्रदेश के नागरिकों को पर्यावरण संतुलन के साथ पक्षियों के संवर्धन और संरक्षण का संदेश दिया। मैराथन दौड़ का समापन 10 वें किलोमीटर पर गिद्धौर के समीप भौराटांड़ में किया गया। पश्चिम चंपारण के आफताब अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं पटना निवासी विकास कुमार राय ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। पटना के ही पृथ्वी कुमार को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।           वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जायसवाल ने आफताब अंसारी को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी और 25 हजार रुपए, विकास कुमार राय को द्वितीय पुरस्कार के लिए ट्रॉफी और 15 हजार रुपए तथा पृथ्वी कुमार को तृतीय पुरस्कार के लिए ट्रॉफी और 10 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की।देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही बेटियों ने भी 10 किलोमीटर की दौड़ लगाई। निर्णायक मंडल ने सांत्वना पुरस्कार के रूप में छपरा निवासी अंजली कुमारी को प्रथम स्थान के लिए मेडल और 15 हजार रुपए, रांची निवासी संघ मित्रा मेहता को द्वितीय स्थान के लिए 10 हजार रुपए और मधुबनी निवासी सोनी कुमारी को तृतीय स्थान के लिए 05 हजार रूपए दिए जाने का ऐलान किया। सभी सफल प्रतिभागियों को नामित राशि का भुगतान आरटीजीएस के जरिए किया जाएगा। मैराथन दौड़ उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया। उप विकास आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि सामूहिक प्रयास से ही पक्षियों का संवर्धन और संरक्षण संभव है। उन्होंने जनमानस से गुजारिश करते हुए कहा कि पक्षियों के संरक्षण के लिए घर के छत या ईद-गिर्द बर्तन में जल रखें ताकि वे उड़ान के साथ वहां आकर अपनी प्यास बुझा सकें और लंबी उम्र तक जीवित रह सकें।           डीडीसी ने कहा कि जैव विविधता सतत विकास से जुड़ी कई चुनौतियों का जबाव प्रस्तुत करती है। हमें जैव विविधता को विलुप्त होने से बचाने और संरक्षित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए। प्रकृति के लगातार दोहन से पर्यावरण का संतुलन प्रभावित हो रहा है। जिसका दुष्परिणाम हमें अनेक प्राकृतिक आपदा के रूप में देखने को मिल रहा है। जैव विविधता को संरक्षित रखने के लिए हमें प्राकृतिक संसाधन पेड़-पौधे और जीव-जंतुओं के साथ-साथ पशु-पक्षियों की अस्तित्व बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। उन्होंने मैराथन दौड़ के आयोजन के लिए वन विभाग की जमकर तारीफ की और धावकों को बधाई दिया। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जमुई जिला जैव विविधता से परिपूर्ण है। यहां चारों तरफ हरियाली, घने जंगल, झरने, नदी, पहाड़ देखने को मिलते हैं। हमें इसकी मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखना है। इसके लिए आने वाली युवा पीढ़ी को संकलिप्त होना होगा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे बढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।               उन्होंने कहा कि हम सभी प्रकृति के प्राणी हैं, जैव विविधता पर ही हमारा जीवन संभव है। स्वस्थ और जीवंत पारिस्थितिक तंत्र से ही मानव को रोटी, कपड़ा, भोजन, पानी, हवा और दवा के साथ-साथ आश्रय और ऊर्जा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि जैव विविधता को संरक्षित रखने के लिए हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशील होना अनिवार्य है। इसलिए हमें मिट्टी, पानी, हवा, नदियां, जंगल की संरक्षण करने की जरूरत है। हम सबको मिलकर इसे बचाने का प्रयास करना होगा। साथ ही इसे संतुलित बनाए रखने के लिए पक्षियों का संवर्धन एवं उसका संरक्षण करना होगा।          डीएफओ ने जिलावासियों को पक्षी के प्रति सजग और सचेत रहने का संदेश दिया। एसडीएम अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ सतीश सुमन, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आर. के. दीपक, वन क्षेत्र पदाधिकारी रवि कुमार समेत कई विभागीय अधिकारी, कर्मी, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक मैराथन दौड़ के साक्ष्य बने। राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने नपे-तुले अंदाज में कार्यक्रम का मंच संचालन किया और खूब तालियां बटोरी।             उधर जमुई सदर प्रखंड के बीडीओ श्री श्रीनिवास ने भी मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। तेज दौड़ लगाकर उन्होंने भी गंतव्य को छुआ। अनुमंडल पदाधिकारी ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com