शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बढ़ा लोगों का विश्वास, करा रहे अपना इलाज

सासाराम:- बिहार में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है।    खासकर लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा मौजूद हो इस पर भी सरकार लगातार प्रयासरत है और इसके लिए शहरों में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ गांवो में पंचायत स्तर पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निर्माण करके लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है और इससे लोगों को लाभ हो रहा है। इसका जीता जागता प्रमाण रोहतास जिले के सासाराम और डेहरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। पहले लोग सदर अस्पताल के साथ-साथ अनुमंडल अस्पताल पर इलाज के लिए निर्भर रहते थे। इसके लिए उन्हें मीलों चल कर सदर या अनुमंडल अस्पताल पहुंचना पड़ता था। परंतु अब उन्हें अपने शहर या घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी बेहतर प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। रोहतास जिले के सासाराम और डेहरी में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं जिसमें तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सासाराम और दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेहरी में संचालित किया जा रहे हैं और इन पांचों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर वर्ष बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। पिछले 10 महीनों में 74 हजार से अधिक ओपीडी व 15 हजार लैब टेस्ट:-जिला स्वस्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार सासाराम और डेहरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले वर्षों में बेहतर परिणाम देखने को मिला है। इन पांचो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी सेवाएं की बात करें तो वर्ष 2021-22 में 38686 ओपीडी किया गया जबकि 2022-23 में 69827 वही 2023- 24 फाइनेंशियल ईयर में जनवरी 2024 तक 74291 ओपीडी किया गया। वही लैब टेस्ट की बात करें तो 2021-22 में 7070, 2022-23 में 7882 तो वही 2023- 24 फाइनेंशियल ईयर में जनवरी तक 15154 पैथोलॉजिकल जांच किया गया। परिवार नियोजन को लेकर इस्तेमाल किए जाने वाले साधन अंतर की बात करें तो वर्ष 2021-22 में 166 महिलाओं ने अंतरा का इस्तेमाल किया। वर्ष 2022-23 में 635 और 2023 – 24 में जनवरी तक यह आंकड़ा बढ़कर 958 पहुंच गया। परिवार नियोजन के अन्य साधनों में छाया की बात करें तो वर्ष 2021-22 में जहां इन पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 1813 महिलाओं ने सुविधा लिया तो वही वर्ष 2022-23 में 10948 तथा वर्ष 2023- 24 के जनवरी तक 19 हजार 541 महिलाओं ने इस सुविधा का इस्तेमाल किया। फैलाई जा रही जागरूकता:-शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जिला सलाहकार तारिक अनवर ने बताया कि सरकार द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लगातार बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया की लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए दूर न जाना पड़े इसी उद्देश्य से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सभी सेवाएं लोगों तक पहुंचे इस पर भी बल दिया जा रहा है। इसके लिए रिक्शा या ई रिक्शा के माध्यम से लोगों को जानकारी दिया जा रहा और और जागरूक भी किया जा रहा है।          वही पीसीआई इंडिया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेश तिवारी ने बताया की शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी संचालित कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है जिसमे आईआईसीडी की सेवा, पैथोलॉजिकल जांच, प्रसव पूर्व जांच, संचारी व गैर संचारी रोग की जांच, ब्लड प्रेशर जांच, टीकाकरण सहित कई सारी सुविधाएं उपलब्ध है और बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com