टीवी चैनलों की चहेते बनते जा रहे हैं विक्रांत सिंह राजपूत, उनकी फिल्मों को मिल रही है खूब टीआरपी

पटना:-सिनेमा स्क्रीन के साथ-साथ टीवी चैनलों पर भी अपना जलवा कायम रखने वाले अभिनेताओं की सूची में अब भोजपुरी के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत का भी नाम जुड़ गया है।             वे इन दिनों टीवी चैनलों के चहेते बनते जा रहे हैं। एक के बाद एक उनकी फिल्म टीवी पर टीआरपी जमकर बटोर रही है, जिससे चैनलों में उनका डिमांड काफी बढ़ गया है। विक्रांत सिंह राजपूत को उनकी फिल्म के साथ- साथ टीवी के रियलिटी शो में भी अक्सर देखा जा रहा है, जो वे अपने फैंस का मनोरंजन करते नज़र आ जाते हैं। भोजपुरी के हर चैनल में उनकी डिमांड है. टीआरपी छप्पर फाड़ मिल रही है, तो दर्शकों के बीच उनके अभिनय को खूब सराहा भी जा रहा है।          इसके अलावा विक्रांत सिंह राजपूत भोजपुरी के तमाम बड़े निर्माताओं के साथ काम कर रहे हैं, जिनमें रत्नाकर कुमार, निशांत उज्जवल, प्रदीप सिंह, अंशुमान सिंह जैसे निर्माता प्रमुख हैं, जिनकी फिल्मों में वे काम कर रहे हैं। उनके पास अभी दर्जनों प्रोजेक्ट्स हैं, जिस पर वे काम कर रहे हैं।                             कई फ़िल्में रिलीज को तैयार हैं और कईयों की शूटिंग भी चल रही है। विक्रांत सिंह कहते हैं कि काम उनके लिए पूजा है और वे अपने हर प्रोजेक्ट्स को समर्पित भाव से करते हैं।          उन्होंने कहा कि टीवी और बड़े परदे पर उन्हें उनकी काम की वजह से लोग पसंद कर रहे हैं। इससे उन्हें प्रोत्स्साहन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक आभिनेता के रूप में अपने दर्शकों के दिल में जगह बनाना मेरी हमेशा से चाहत रही है।                            इसलिए मैं खूब मेहनत करता हूँ और आगे भी एक से बढ़ कर एक प्रोजेक्ट के साथ आता रहूँगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com