समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान की संवाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जमुई के लोगों ने दिखाया प्यार

जमुई:-जमुई की बेटी और जानी-मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान संवाद यात्रा के क्रम में सोनो, बाटिया और चकाई का भ्रमण किया और नामित स्थानों पर रुककर आम जनों से शिष्टाचार मुलाकात की साथ ही उनसे अपनापन जताया। इस दरम्यान सोनो, बाटिया और चकाई में लोगों का हुजूम देखने को मिला।           लोगों ने उन्हें फूलमाला से लाद दिया, उनके पक्ष में गगनभेदी नारे लगाए और उनसे असीम, अमिट, अजूबा और अनूठा स्नेह दिखाया। क्षेत्र की जनता अपने घर की बेटी के लिए स्वागत हेतु तैयार दिखी। डॉ. स्मृति पासवान ने संवाद यात्रा की शुरुआत सोनो से किया। सोनो प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख और वर्तमान में मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र राय ने मुख्य बाजार में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।           उन्हें फूलमाला से लाद दिया। उनके समर्थकों ने डॉ. पासवान के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और उन्हें जमुई लोकसभा क्षेत्र का भविष्य बताया। डॉ. स्मृति पासवान ने यहां के नागरिकों के प्रति आभार जताया। समाजसेविका की संवाद यात्रा का काफिला यहां से बटिया की ओर बढ़ा। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर लोगों ने कतारबद्ध होकर डॉ. स्मृति पासवान को फूलमाला दिया और उनके पक्ष में नारे लगाए।          डॉ. पासवान के बटिया पहुंचने पर लोग उन्हें छत और गैलरी से निहार रहे थे साथ ही हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। डॉ. पासवान ने भी हाथ हिलाकर उन सबों का अभिवादन स्वीकार किया। समाजसेविका डॉ. पासवान यात्रा के क्रम में बटिया चौराहा स्थित कजरिया शो रूम परिसर में पहुंची। यहां भी विभिन्न समाज के लोगों ने डॉ. पासवान का अंतर्मन से अभिनंदन किया। समाजसेवी लल्लू बरनवाल, विनोद बरनवाल, पंकज बरनवाल, सोनू बरनवाल आदि ने डॉ. स्मृति पासवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।           डॉ. पासवान ने भी उनके प्रति आभार जताया। समाजसेविका डॉ. पासवान यहां से पैदल यात्रा करते हुए नारायण पासवान के घर गईं। यहां भी दर्जनों महिलाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। डॉ. पासवान पैदल यात्रा कर झुमराज बाबा, दुर्गा माता और बजरंगवली का दर्शन-पूजन किया। यहां भी हुजूम उनके साथ रहा।           हर कोई उन्हें देखना चाहता था। डॉ. पासवान को अपने पास देखकर लोग बेहद खुश नजर आ रहे थे। संवाद यात्रा इसके आगे चकाई चौराहा पहुंचा। इस दौरान यात्रा मार्गों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों एवं शहरवासियों ने डॉ. स्मृति पासवान का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया।            वाहन पर सवार होकर जब वे विभिन्न स्थानों से गुजरी तो लोगों ने उनका उत्साह के साथ स्वागत किया। वे इस दरम्यान दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना भी की। बाद में डॉ. पासवान आदिवासी कल्याण छात्रावास गईं और वहां निवासितों से भेंट की। विद्यार्थियों ने उनका स्वागत ढोल- नगाड़े से किया। समाजसेवी संजय पासवान, पूर्व जिला पार्षद रामलखन मुर्मू समेत सैकड़ों लोगों ने उनका चकाई में स्वागत किया।          समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान की संवाद यात्रा में शिक्षाविद डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, डॉ. बी. अभिषेक, विमलेश कुमार, अशोक कुमार सिन्हा, गुंजन सिंह, ललन कुमार राम, पंकज बरनवाल, अंजली समीरा किंडो, लक्ष्मी कुमारी, श्रीयंका कुमारी, खुशबू कुमारी आदि गणमान्य लोग शामिल थे। यह संवाद यात्रा करीब 30 किलोमीटर तक की रही। इस दौरान पूरे रास्ते पर लोगों ने उनका सम्मान किया।          वहीं डॉ. पासवान ने भी जनता का आभार व्यक्त किया। जनता के द्वारा इस तरह से किए गए अभूतपूर्व स्वागत से समाजसेविका डॉ. पासवान भी गदगद नजर आईं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com