पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 27 फरवरी को स्टेडियम में जनसभा को करेंगें संबोधित

सहरसा:-जिला परिषद पूजा रिसोर्ट के हाॅल में राजद की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो. ताहिर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जन विश्वास यात्रा के दौरान 26 फरवरी के रात में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का ठहराव तथा 27 फरवरी को 10 बजे दिन में स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर राजद के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित जिला पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई।      बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर को पार्टी के झंडे एवं तोरणद्वार, होडिंग इत्यादि से सजाया जाएगा। प्रचार-प्रसार सभी प्रखंड, नगर में बड़ी संख्या होगी ताकि आमजनों की बड़ी भागेदारी हो सके। विगत दिनों जो राज्य में राजनीतिक घटना क्रम हुआ युवाओं के आशा और विश्वास के साथ धोखा दिया। कमाई, दवाई सिंचाई, युवाओं को रोजगार की दिशा में जो तेज रफ्तार हुई उसे जनता को बताने एवं जदयू भाजपा ने किस तरह रोका ही नहीं अरमानों को तार तार किया उसे बताने हेतु उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जनसभा आयोजित किया गया है। पूर्व मंत्री सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि जन विश्वास यात्रा एतिहासिक होगा। पूर्व विधायक अरूण कुमार यादव ने का काफी संख्या में लोग की भागेदारी इस कार्यक्रम में होगा।           इस अवसर पर राजद नेता गजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश नेता सुरेश प्र. यादव, डॉ. उपेंद्र प्रसाद यादव, धनिकलाल मुखिया, जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, जिला प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष विनोद यादव, जिला सचिव इमाम आजम, जिला युवाध्यक्ष भरत यादव, महासचिव मो. नईमउद्दीन, प्रधान महासचिव गोविंद दास तांति, नगर अध्यक्ष इंजीनियर कौशल यादव, कृष्ण मोहन चौधरी, प्रदेश युवा महासचिव सुमन सिंह, महिला जिलाध्यक्ष गुंजन देवी, भीम कुमार भारती, पवन शर्मा, मीर रिजवान, प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव, राजेश कुमार सिंह, दुखा पासवान, मनोज यादव, मुकेश यादव, सतीश साह, रतीलाल यादव, मंटू सदा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तंजीम अहमद, उपेंद्र यादव, मो. यूसुफ, रामदेव शर्मा, वंदना देवी, अरुणा देवी, .   अंजना देवी, पुष्पलता देवी, रीना देवी, कैलाश कुमार पंजियार, किशोर यादव, रणबीर कुमार, वानेश्वर शर्मा, मो. जमशेद, भास्कर ठाकुर सहित राजद के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com