धूमधाम से मनाया गया जिला स्थापना दिवस सह श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह

जमुई:- जिला स्थापना दिवस सह श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर धूमधाम से मनाया गया। बिहार के काबीना मंत्री सुमित कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।             पूर्व विधायक अजय प्रताप, जिलाधिकारी राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, डीडीसी सुमित कुमार, एडीएम विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप, वरीय उप समाहर्ता अमु अमला, शशांक बरनवाल, जिला भूअर्जन पदाधिकारी दुष्यंत कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आर. के. दीपक, जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव तिवारी, कार्यपालक अभियंता ई. शिवशंकर दयाल, समाजसेवी राजेश कुमार सिंह, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा समेत कई महाजन इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरंभ श्रीकृष्ण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुआ।           मुख्य अतिथि समेत तमाम मेहमानों ने प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद तमाम आगंतुक मंचासीन हुए और जिला स्थापना दिवस समारोह का दीप जलाकर आरंभ किया। सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की बेटियों ने स्वागत गान, बैंड धुन से सैल्यूट और राष्टगान गाकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान किया। रामकृष्ण आवासीय उच्च विद्यालय कृष्णपट्टी, जमुई की बेटियों ने नारी सशक्तिकरण पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर जहां आधी आबादी की ताकत का एहसास कराया वहीं कस्तूरबा विद्यालय चकाई की बेटियों ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सह बिहार सरकार के काबिना मंत्री सुमित कुमार सिंह ने बैट्री चालित ट्राई साइकिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया जिसे पाकर लाभार्थी खुश नजर आए। कबीना मंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए स्टॉल का परिक्रमा कर विकास से रूबरू हुए। उन्होंने जिला के विकास की गति को और तेज किए जाने का संदेश दिया।           राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार और राज्य उद्घोषिका रूपम ने संयुक्त रूप मंच का संचालन किया और प्रशंसा के पात्र बने। मुख्य अतिथि सह मंत्री सुमित कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि आज के ही दिन हमारे परम पूज्य दादाजी दिवंगत श्रीकृष्ण सिंह का जन्म हुआ था। उन्हीं के जन्म दिवस के अवसर पर 21 फरवरी 1991 को जमुई को जिला का दर्जा प्राप्त हुआ। मंत्री सुमित सिंह ने कहा मैं कोई सलमान खान या सनी देओल की तरह सेलिब्रिटी नहीं हूं। मैं अपने दादाजी के पद चिन्हों पर चलकर राजनीति में आया हूं और जनता की सेवा करना ही एकमात्र मेरा लक्ष्य है। पूर्व विधायक अजय प्रताप ने कहा कि श्रीबाबू की आजादी की लड़ाई में योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। वे महामानव थे। जिलाधिकारी राकेश ने स्व. श्रीकृष्ण सिंह को नमन करते हुए कहा कि उनके बताए मार्गों पर चलकर विकसित जमुई का निर्माण संभव है। उन्होंने जिला में संचालित योजनाओं की विस्तार से चर्चा की और उपलब्धियों को गिनाया।                  अपर समाहर्ता विजय कुमार ने मेहमानों का अमूल्य अलफाजों से स्वागत किया वहीं डीडीसी सुमित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन की परंपरा निभाई। समारोह में अतिथियों ने श्रीकृष्ण सिंह की जीवनी और जिले की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्य समारोह उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com