जिले में बसंत पंचमी की रही धूम, बच्चों में दिखा उत्साह

अररिया:-जिले भर में बसंत पंचमी पूजा धूमधाम से मनाई गई। खासकर सभी प्रतिष्ठानों व शिक्षण संस्थानों में बसंत पंचमी पूजा उत्साह के साथ संपन्न हो गया।            नगर क्षेत्र के शिवपुरी मुहल्ले स्थित भारती सेवा सदन ट्रस्ट कार्यालय परिसर में ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आरएन भारती के नेतृत्व में बसंत पंचमी पूजा अर्चना धूम धाम से की गई। डा आरएन भारती ने इस मौक़े पर पुरे जिले वासियों को शुभकामनाए दी। मौक़े पर सौरभ कुमार भारती, गौरब कुमार भारती, रुना भारती, संजय कुमार झा और कई बाबा पुजा स्थल पर मौजूद थे। यहां बसंत पंचमी त्‍योहार को लेकर छात्र-छात्राएं और नौजवान पूरे जोश में दिखे। पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थानो में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। खासकर स्कूली बच्चों में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की। पंडित बालगोविंद झा ने बताया कि बसंत पंचमी को हिदू पंचांग के अनुसार सबसे शुभ दिन माना गया है। पंचांग के अनुसार चार ऋतु में सबसे श्रेष्ठ रितु बसंत ऋतु को माना गया है। पंडित बालगोविंद झा ने बताया कि आज गुरुवार को हवन कार्य होकर विसर्जन कार्य संपन्न हो जायेगा। इस विशेष दिन पर इलाके में गृह प्रवेश, विदाई समारोह, नए व्यापार का शुभारंभ आरम्भ होता जगह-जगह देखा गया। इस मौके पर कई शैक्षणिक संस्थानों में अलग-अलग तरह से इस समारोह का आयोजन किया गया।            कई शैक्षणिक संस्थानों में बच्चो के द्वारा कई कार्यक्रम पेश किए गए तथा मां सरस्वती का वंदन कर एक दूसरे को गुलाल आदि लगाकर समारोह को धूमधाम से मनाया गया। खासकर महिलाओं की झुंड देर रात तक जगह-जगह मां शारदे की प्रतिमाओं के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। जिले के तमाम स्कूलों, चौक-चौराहों एवं मंदिरों में सरस्वती माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com