भाविप ने नि:शुल्क हेलमेट का किया वितरण

जमुई:-बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने भारत विकास परिषद की जिला इकाई के सौजन्य से श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर आयोजित समारोह में लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया और नामित लोगों को मुफ्त में हेलमेट प्रदान किया।           हेलमेट पाकर नामित जन खुश नजर आए। मंत्री ने कहा कि बदलते परिवेश में जिंदगी में भी भारी बदलाव दिखने लगा है। लोग हर काम को जल्दी करना चाहते हैं। जल्दीबाजी के लिए दोपहिया वाहन का प्रयोग इंसान की मजबूरी बनती जा रही है। उन्होंने जीवन को अनमोल बताते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहने। इसके उपयोग से आप स्वस्थ और सुरक्षित रहेंगे। मंत्री ने भारत विकास परिषद के हितकारी कार्यों की तारीफ करते हुए यहां के सांगठनिक अधिकारियों को उन्नत कार्य के लिए साधुवाद दिया। भारत विकास परिषद की जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि संगठन जमुई में कल्याणकारी कार्यों के लिए सतत प्रयत्नशील है।           उन्होंने संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को गिनाया। सचिव शंभू कुमार, मिडिया प्रभारी डॉ. निरंजन कुमार, महेश केशरी, अप्पू जी, चंद्रदेव सिंह, दिलीप साह सहित कई लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com