कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. रविनंदन सहाय की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई

पटना(सुनयना सिंह):-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश द्वारा शनिवार को सहाय सदन बेली रोड पटना में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व. रविनंदन सहाय के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनका श्रद्धांजलि सभा सौहार्द दिवस के रूप में मनाया गया।           इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष माया श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मुकेश कुमार सिन्हा, पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा, भाजपा के विधायक अरुण कुमार सिन्हा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिन्हा, महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मंत्री नवीन कुमार सिन्हा,           डॉ. निर्मल कुमार श्रीवास्तव, रविनंदन सहाय की बहन सरिता दीदी, अखिलेश्वर कुमार सिन्हा, सुनील कुमार वर्मा, दीपक कुमार श्रीवास्तव, डी के सिन्हा, अजय कुमार, अवधेश प्रसाद, संजय कुमार सिन्हा, विश्वरूपम, अमिताभ ऋतुराज, सुनैना कुमारी, आलोक कुमार, अमित कुमार वर्मा, अमिताभ वर्मा, अभय कुमार, युगल वर्मा, निभा सिन्हा, डॉ. पूनम शरण, नीलिमा सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर पटना सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्व. रविनंदन सहाय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कायस्थ समाज को एक सूत्र में बांध कर रखे हुए थे।            पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने कहा कि उनके जाने के बाद कायस्थ समाज के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान की भरपाई करना मुश्किल ही नहीं असंभव है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com