जन विश्वास यात्रा और पटना में महागठबंधन की महारैली को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

सहरसा:-जिला कांग्रेस कार्यालय में बिहार प्रदेश के अध्यक्ष के निर्देश पर सहरसा में प्रस्तावित 28 फरवरी को जन विश्वास यात्रा और 3 मार्च को पटना में राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन की महारैली को सफल बनाने हेतु जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य और कोसी प्रमंडल के प्रभारी डॉ. तारानंद सादा ने कहा कि 3 मार्च को राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और इंडिया महागठबंधन के नेताओं की महारैली पटना में आयोजित हो रही है इस रैली में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता समेत प्रखंड अध्यक्ष के साथ युवा साथीगण भी बढ़ चढ़कर हजारों की संख्या में भाग लेगें। राहुल गांधी  नीडर होकर  देश में “भारत ज़ोड़ो न्याय यात्रा ” पर हैं जहा वे बेरोजगारों, किसानों और आम जनता का दुख दर्द जान रहें हैं। राहुल गांधी को इसके लिए भारी जन समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा से मोदी जी की गारंटी और सत्ता डगमगा गई है।            दूसरी तरफ तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा से बिहार की गद्दी भी हिल गई है इसलिए मोदी जी और उनके मंत्रीगण बिहार में तावड़ तोड़ जनसभा करने जा रहें हैं। आजकल गोदी मिडिया के न्यूज चैनलों में मोदी जी झूठी गारंटी का प्रचार प्रसार करवा रहें हैं। देश की जनता मोदी जी के जुमलेबाजी और हवाबाजी से वाकिफ हो चुकी है  जो अब झांसे में आने वाली नहीं है। दोनों रैलियों में कांग्रेस के लोग भारी संख्या में भाग लेकर सहरसा और पटना की रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि तेजस्वी जी के स्वागत में पूरे जिला में तोरण द्वार बनाया जायेगा और मुख्य जगहों पर स्वागत करने हेतु उपस्थित रहेंगे। तेजस्वी जी हमारे इण्डिया गठबंधन के बिहार में सर्वमान्य नेता हैं इसलिए उनके मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान में कांग्रेस बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी और इसके लिए सभी गठबंधन के नेतागण एक जुट हैं। समीक्षा बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि रामसागर पाण्डेय, वरीय उपाध्यक्ष मिडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, इंटक अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, महिला इंटक अध्यक्ष आशा देवी, ललिता देवी, मो. ग्यासउद्दीन खां, अजय यादव,  मंगल झा, बैधनाथ झा, मो. अफरोज आलम खान, उदय यादव, संजय यादव उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com