भाजपा परिवार में डॉ. स्मृति का स्वागत

जमुई:-तेज-तर्रार नेत्री और जानी-मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान भारतीय जनता पार्टी परिवार की सदस्य बन चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष सह सूबे के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित रविदास जयंती समारोह में दलीय परिवार बनने का प्रमाण पत्र दिया। उधर भारतीय जनता पार्टी परिवार का सदस्य बनने पर दल की जिला इकाई में हर्ष दिख रहा है। जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने डॉ. पासवान के बीजेपी का परिवार बनने पर मुदित होते हुए कहा कि वे संघर्षशील नायिका हैं। कुशल नेतृत्व कर्त्ता और व्यवहार कुशलता उनकी पहचान है। जमुई में पिछले सात-आठ सालों से लगातार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्मुक्त भाव से कार्य कर रही हैं जिसके संतोषजनक परिणाम सामने आए हैं।                             डॉ. पासवान के दल में शामिल होने से बीजेपी का कुनबा बड़ा हुआ है। श्री सिंह ने उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार भगत ने कहा कि डॉ. स्मृति पासवान एक मजबूत हस्ताक्षर हैं। इनमें भविष्य छुपा हुआ है। इनके पक्के इरादे, उफनते हौसले, तैरते सपने और शीतल सोच भारत माता की रक्षा के साथ जनता के लिए हितकारी साबित होगा। लोकतंत्र में वे चमत्कार करेंगी। भाजपा का परिवार बनने पर मुझे खुशी है। मैं उन्हें कोटि-कोटि बधाई देता हूं। जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह, दुर्गा प्रसाद केशरी, जिला महामंत्री विनय कुमार पांडे, सिकंदर पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, अजय पासवान, सोनेलाल पासवान, विवेक कुमार सिंह, रामजीवन साहू, गोपाल कृष्ण, गौरी शंकर सिंह, विनय केशरी, नंद किशोर सिंह, हजारी वर्मा, हरदेव सिंह, निर्मल कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र राय, अनिल कुमार सिंह, विजय लहेरी आदि ने भी डॉ. पासवान के भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने पर हर्ष प्रकट किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com