3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की महारैली को ऐतिहासिक बनाने में भाकपा ने झोंकी अपनी ताकत

सहरसा:-29 फरवरी को सहरसा में महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा एवं 3 मार्च को पटना महारैली की तैयारी में भाकपा टोला, पंचायत में बैठक कर जनता से जनसंवाद कार्यक्रम चला रही है। इसी क्रम में आज मछली बाजार में एक बैठक हुई।           बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड ओमप्रकाश नारायण ने देश के गंभीर राजनीतिक हालात का विश्लेषण करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ज्वलंत मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आदि मुद्दों से ध्यान भटका कर धार्मिक गोलबंदी कर देश को कमजोर कर रही है। लोकतंत्र संविधान देश के संघीय ढांचे देश के साझी विरासत, लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़ रही है। 2024 में विदेशी कर्ज 55 लाख करोड़ था जो आज बढ़कर 225 लाख करोड़ यानी जीडीपी का 81 प्रतिशत हो गया जो देश के लिए खतरे की बात है। विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद भी डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दाम में बेहताशा वृद्धि हुई है। दाल, आटा, दूध, किताब, कलम पर भी जीएसटी लगाया गया है। बिहार में अफसरशाही और लाल फीताशाही लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। मुख्यमंत्री जो सदन में घोषणा करते हैं उसको के के पाठक जैसा अफसर ठेका दिखा रहे हैं। इससे बिहार की तस्वीर साफ हो जाती है। नीतीश जी और बीजेपी कुर्सी-कुर्सी के खेल में मस्त है और बिहार पस्त है।         कामरेड नारायण ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए। बैठक को पार्टी के जिला सचिव परमानंद ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य भवेश यादव, शंकर कुमार, प्रभु लाल शर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता कामरेड जाकिर हुसैन ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com