देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 61 वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित 

पटना:- भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 61 वें निर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्र ने शत-शत नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।          पटना में देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 61वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य राजकीय समारोह महाप्रयाण घाट (बांस घाट) स्थित उनके समाधि के निकट आयोजित की गई, जहाँ राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।         समाधि की परिक्रमा कर उन्हें नमन भी किया। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की ओर से बिहार के राज्यपाल के परिसहाय, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से अपर जिला दंडाधिकारी पटना, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आयुक्त पटना प्रमण्डल ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री  विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री एवं विधायक शीला कुमारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया और श्रद्धांजलि दी।           इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पटना प्रमण्डल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना श्री राजीव मिश्रा उपस्थित थे।          इस अवसर पर बिहार सैन्य पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर तमाम उपस्थित लोगों ने देशरत्न को याद किया एवं उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com