तेजस्वी-तेजप्रताप ने सहरसा वासियों को पटना आने का दिया निमंत्रण, कहा-लालूजी ज्यादा जगह नहीं जा सकते, लेकिन आपलोगों से संवाद करना चाहते हैं

सहरसा:-लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के दौरान सहरसा के बैजनाथपुर के बीपी मंडल चौक पहुंचे।           इस यात्रा में तेजस्वी यादव के बड़े भाई पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मनोज झा, शांतनु बुंदेला, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष उमर हयात उर्फ गुड्डू हयात सहित कई नेता और कार्यकर्ता सवार थे। यात्रा के दौरान बीपी मंडल चौक बैजनाथपुर में लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने बीपी मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रथ पर सवार तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि.. देखिए चाचा जी तो पलट गए लेकिन हमने जो वादा किया था।           एक बार मौका मिला तो दस लाख सरकारी नौकरी हम देंगे। मुख्यमंत्री तो नहीं बन पाए, लेकिन उप मुख्यमंत्री रहते हुए हमने 5 लाख सरकारी बहाली करने का काम किया। 5 लाख लोगों को नियुक्ति पत्र बंटवाया।          कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बोलते थे कि हम दस लाख नौकरी देंगे। वो कहते थे पैसा कहां से लाएगा, अपने बाप के घर से पैसा लेकर वेतन देगा। लेकिन चलिए वो हमारे अभिभावक हैं, बुजुर्ग हो गए हैं, उनसे बिहार चलने वाला नही है। उन्होंने ये भी कहा कि हमलोग नई सोच के हैं। नया बिहार बनाना है और आपलोगों का साथ चाहिए इस लड़ाई के लिए। आप सब लोगों को लालू जी ने न्योता भेजा है, आमंत्रित किया है पटना चलने के लिए।         पटना में हमलोग विशाल महरैला करने जा रहे हैं। उसमें आप सबों को पटना आना है। बड़ी से बड़ी संख्या में आइए और आदरणीय नेता लालू जी की बात को वहीं सुनिए। लालू जी का ऑपरेशन हुआ है। हमारी बहन ने किडनी दिया है। इस वजह से डॉक्टर ने सलाह दिया है, वो ज्यादा जगह जा नहीं सकते, लेकिन वो आप लोगों से संवाद करना चाहते हैं।          आप लोगों का आशीर्वाद चाहते हैं, आप लोग सब पटना आइए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com