3 मार्च को पटना में इंडिया महागठबंधन की महारैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर कांग्रेस की हुई बैठक

सहरसा:-बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में 3 मार्च को गांधी मैदान पटना में इंडिया महागठबंधन की महारैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य और कोसी के प्रभारी डॉ. तारानंद सादा ने कहा कि इंडिया महागठबंधन के राष्ट्रीय नेता के साथ-साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी  महारैली में भाग लेने आ रहें हैं। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, मोर्चा, संगठन और प्रखंड कांग्रेस के कार्यकर्त्ता 2 मार्च को ही हजारों की संख्या में पटना जा रहे हैं। जहा भाजपा और मोदी की जुमलेबाजी की हवा निकाली जायेगी।             डॉ. सादा ने कहा कि मोदी सरकार इस महारैली और इंडिया गठबंधन से इतना डर गये हैं कि मोदी जी और उनके केबिनेट के वरीय मंत्री बिहार में डेरा डाल दिया है, जहा उनकी आगामी लोकसभा चुनाव 24 में दाल गलने नहीं जा रही है। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर सहित सभी प्रखंडों में तैयारी की जा चुकी है। इसमें विशेष कर कांग्रेस के वरीय युवा नेता केशर कुमार सिंह के अगुवाई में युवा साथियों की भागीदारी आशा से अधिक होगी बैठक में राष्ट्रीय युवा नेता केशर कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि राम सागर पाण्डेय, मो. नईमउद्दीन, मनोज कुमार मिश्र, डॉ. फिरोज, पंकज कुमार सिंह, वीरेंद्र पासवान, नवीन शंकर झा, प्रशांत यादव, ब्रजकिशोर झा बम्बू, बैधनाथ झा, प्रतिभा सिंह, मो. ग्यासउद्दीन खान, अफरोज आलम खान, मिडिया सेल के आशीष कुमार, युवा कांग्रेस महासचिव मृणाल कामेश ने भी अपने सुझाव दिये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com