बिहार में दो दिन के अंदर दो पुलिस अफसरों की हत्या

पहले अररिया, अब मुंगेर में मर्डर से सनसनी
सहरसा:-मुंगेर में विवाद सुलझाने गए एएसआई संतोष कुमार पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान संतोष कुमार घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया हालात गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत गई। जानकारी के मुताबिक एएसआई विवाद सुलझाने के लिए पुलिस टीम के साथ नंदलालपुर इलाके में पहुंचे थे। वहां दो परिवारों में झगड़े की खबर थी।          जानकारी मिलने के बाद एएसआई संतोष कुमार अपनी टीम लेकर दोनों पक्षों से बात करने गए थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। इस दरम्यान अज्ञात शख्स ने संतोष कुमार पर तेज धार वाले हथियार से सिर पर हमला कर दिया। हमले में वेI गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालत ऐसी हो गई कि उन्हें पटना रेफर करना पड़ा। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने संतोष कुमार की मौत की पुष्टि की है। अभी दो दिन पहले की ही बात है, जब बिहार के अररिया में भी एक एएसआई पर हमला किया गया था जिसमें उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने छः आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात अररिया के लक्ष्मीपुर गांव की है। यहां एएसआई अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। वे एक अपराधी को पकड़ने गए थे तभी एएसआई राजीव कुमार पर ग्रामीणों ने अपराधी को बचाने के लिए उन पर हमला कर दिया था जिसमें उनकी मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार घायल एएसआई संतोष कुमार भभुआ के रहने वाले थे जो डॉयल 112 पर डियूटी करते थे। शुक्रवार की रात्रि में सूचना मिली की आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। इसी सूचना पर संतोष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वह लड़ाई कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि तभी एक पक्ष द्वारा तेज धार वाले हथियार से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। वे बुरी तरह जख्मी हो गए।           पुलिस के मुताबिक हमले में चोटिल होने के बाद उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी अभिषेक आनंद सहित कई थाना की पुलिस निजी नर्सिंग पहुंचे थे। डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दो दिनों के भीतर दो एएसआई की हत्या से पुलिस महकमा सकते में है अग्रेत्तर कार्रवाई जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com