भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बने मन्नू रिस्की लोगों ने किया स्वागत

सहरसा:-भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने जिला टीम का विस्तार करते हुए युवाओं के चहेते भाजपा नेता मन्नू रिस्की को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, सुबोध प्रसाद साह को जिला अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष, पूर्व जिला पार्षद निर्मल ठाकुर को अतिपिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री, रोशन राज बादशाह को जिला आईटी सेल संयोजक मनोनीत किया हैं। नव नियुक्त जिला मीडिया प्रभारी मन्नू रिस्की ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित समूचे नेतृत्व द्वारा नया दायित्व दिए जाने के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं। पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रयास करूंगा और भाजपा सहरसा परिवार को मजबूत करूँगा। उन्होंने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया का आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी सत्येन्द्र राय, प्रदेश मंत्री सरोज झा, भाजपा नेता डॉ. विजय शंकर, जिला उपाध्यक्ष भूषण सिंह, जिला मंत्री राजीव रंजन साह, मानस कुमार, जिला मंत्री पंकज पाठक, भाजपा महिला अध्यक्ष रिंकी कुमारी, चैयरमैन मनीष कुमार, नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी, जिला प्रभारी प्रीतम सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, लोकसभा संयोजक प्रितम सिंह पंकज,
जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, मण्डल अध्यक्ष बैजनाथ सहनी, प्रदेश कार्य समिति के हीरेन्द्र सिंह हीरा, मण्डल उपाध्यक्ष अजय चौधरी, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक राहुल मुखिया, युवा जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह, युवा प्रखण्ड अध्यक्ष रिबेल मुकेश कुमार, अभिषेक राणा सहित अन्य दर्ज़नों लोगों ने बधाई दिया।