विधायक ने आमजनों का हाल-चाल जाना

जमुई:- विधायक श्रेयसी सिंह ने स्थानीय सरकारी अतिथि गृह में क्षेत्र के स्वजनों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।           इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, वरिष्ठ नेत्री डॉ. स्मृति पासवान, सुनीता कुमारी, बृजनंदन सिंह, विनय कुमार पांडेय, अजय पासवान समेत कई पदाधिकारी और भाजपा परिवार के दर्जनों सदस्य मौजूद थे। विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव का डंका बजने वाला है। मतदाता सजग और सचेत रहें। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अपना बहुमूल्य मत भाजपा को देकर एकबार फिर से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नरेंद्र मोदी को बिठाएं।            उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जो कहती है वही करती है। छलावा से कोसों दूर रहती है। पीएम मोदी ने धारा 370 को खत्म करने के साथ राम मंदिर का मसला सुलझाकर नए इतिहास का लेखन किया है। विधायक ने पीएम मोदी की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया और लोगों को भाजपामय होने का संदेश दिया।    भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री डॉ. स्मृति पासवान ने कहा कि अबकी बार चार सौ के पार करेगी भारतीय जनता पार्टी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे ताकतवर नेता बताते हुए कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है जिसका सारा श्रेय उन्हें जाता है।            डॉ. पासवान ने भी वोटरों को संगठित रहने का संदेश दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com