प्रतिभा तराशना ओपीएस का उद्देश्य:-डॉ. स्मृति

जमुई:-सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सुरेशपुरम, जमुई के समीप ऑक्सफोर्ड जूनियर इंटरनेशनल स्कूल का रविवार से विधिवत संचालन शुरू हो गया।           जानी-मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान, डीडीसी सुमित कुमार और स्वामी आत्मस्वरूप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर नौनिहालों के लिए स्थापित स्कूल का उद्घाटन किया। समाजसेविका सह उच्च शिक्षा प्राप्त विदुषी महिला डॉ.स्मृति पासवान ने इस अवसर पर अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ग्रुप का एकमात्र लक्ष्य छिपी प्रतिभा को निखारना और तराशना है। शिक्षा पर सबका अधिकार है। यह एक व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा है। आज के इस दौर में इसका महत्व और बढ़ गया है।           छोटे से लेकर बड़े घरानों के बच्चे स्तरीय शिक्षण संस्थानों में बेहतर पढ़ाई करना चाहते हैं । प्राथमिक शिक्षा इनकी आधारशिला मानी जाती है। इसी कड़ी में देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उसे प्रकाशमय करने के लिए ऑक्सफोर्ड जूनियर इंटरनेशनल स्कूल सतत प्रयासरत है। उन्होंने स्कूल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीडीसी सुमित कुमार ने कहा कि भगवान महावीर की पावन धरा पर ऑक्सफोर्ड जूनियर पब्लिक स्कूल की स्थापना गर्व की बात है।           अंग्रेजी माध्यम के इस नामदार विद्यालय से देश के भविष्य शिक्षा जैसा अमूल्य धन हासिल करेंगे और और विश्व पटल पर अपना नाम फैलाएंगे। उन्होंने भी स्कूल के फलने-फूलने की कामना की। निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने आगत मेहमानों का गर्मजोशी से इस्तकबाल करते हुए कहा कि यह स्कूल पूर्णतः वातानुकूलित है। विशाल भवन, स्वच्छ वातावरण, मनमोहक बाग, विद्वान और विदुषी शिक्षक-शिक्षिका, स्विमिंग पुल, आवागमन की ठोस व्यवस्था, खेलकूद, गीत, नृत्य समेत तमाम उच्चस्तरीय जरूरतों से परिपूर्ण इस स्कूल में सत्र 2024-25 के लिए कक्षा प्ले ग्रुप, नर्सरी, जूनियर केजी और सीनियर केजी हेतु नामांकन चालू है। उन्होंने माता-पिता से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें यहां दाखिला दिलाने की गुजारिश की।                           स्वामी आत्मस्वरुप जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय, महासचिव अमित कुमार, विद्वान अधिवक्ता अविनाश कुमार सिन्हा, स्कूल की सचिव कुसुम सिन्हा, प्राचार्य ई. शिवांगी शरण, प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा , प्राचार्य अनूप कुमार सिंह, अप्पू जी, निर्मल कुमार सिंह, प्रकाश सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, सुजाता सिन्हा, जूही राज, प्रेमलता, सिमांतनी जाना हाजरा समेत भारी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे इस समारोह के साक्ष्य बने।         समारोह का मंच संचालन राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन सचिव कुसुम सिन्हा के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के बेटे और बेटियों ने रोचक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।                    समारोह उल्लास और उमंग के वातावरण में संपन्न हो गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com