आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए संचालित होने वाले महाअभियान को लेकर हुई बैठक

सहरसा:-5 मार्च को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए महाअभियान चलाने के संदर्भ में जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में 5 मार्च को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए संचालित होने वाले महाअभियान, विशेष अभियान के सफल, सुचारु संचालन हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों से तैयारी के संबंध में समीक्षा की गई।