कोशी महोत्सव के सुचारु आयोजन हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा

सहरसा:- बुधवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोशी महोत्सव के सुचारु आयोजन हेतु तैयारियों की समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए। विचार विमर्श क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की कोशी महोत्सव का आयोजन 13 एवं 14 मार्च को किया जाएगा। पहले वर्णित महोत्सव आयोजन हेतु तिथि का निर्धारण क्रमश 20 एवं 21 मार्च किया गया था। अपरिहार्य कारणों से सम्यक विचारोपरांत कोशी महोत्सव आयोजन की तिथि क्रमश:13 एवं 14 मार्च निर्धारित की गई है। कोशी महोत्सव का आयोजन स्टेडियम मैदान में किया जाना प्रस्तावित है। कोशी महोत्सव का आयोजन उल्लासपूर्ण उत्साहपूर्ण वातावरण में किया जाएगा जिसमे विभिन्न कार्यक्रमों का समावेश होगा।            बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 13 एवं 14 मार्च को आयोजित होने वाले कोशी महोत्सव के दौरान 12 बजे अपराह्न से 1.00 बजे अपराह्न तक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जबकि 2 बजे अपराह्न से 9 बजे रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। कोशी महोत्सव आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों यथा मनरेगा, जीविका, कृषि, स्वास्थ्य, वन विभाग, उद्योग, शिक्षा आदि द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। बैठक में उपस्थित जिला खेल पदाधिकारी को खेल कूद गतिविधियों के सुचारु संचालन, नगर आयुक्त को शहर के सफाई व्यवस्था कार्य में तेजी लाने एवं अन्य विभाग यथा पीएचडी सहित अन्य को महोत्सव के सुचारु आयोजन निमित निर्धारित कार्य के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com