युवा भागीदारी, नारी, किसान एवं श्रमिकों के न्याय की भारत जोड़ो यात्रा:-मृणाल कामेश

सहरसा:-भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार प्रवेश करने पर बिहार के युवाओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं के न्याय को लेकर लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर आक्रामक रवैया अपनाये हुए है उन्होंने देश के 150000 जवानों को अग्निवीर योजना लाकर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का काम किया राहुल गांधी ने उन जवानों को न्याय दिलाने हेतु जय जवान कैम्पन लांच किया साथ ही देश में बढ़ रहे बेरोजगारी को लेकर बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाने की बात कही। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो मणिपुर से महाराष्ट्र की ओर चल रही है ऊसमे मुख्य तौर पर युवा नया, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय दिलाना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।                 बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मृणाल कामेश हजारो युवाओं के साथ यात्रा के बिहार प्रवेश करने पर राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया और यात्रा में किशनगंज अररिया पूर्णिया कटिहार में प्रदेश के हजारो युवाओं के साथ चलने का काम किया। युवाओं के इस उत्साह को देखते हुए राहुल गांधी जी ने युवाओं से मिलकर प्रोत्साहित करने का काम किया इस क्रम में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मृणाल कामेश ने राहुल गांधी को पूरे यात्रा की बधाई दी और संकल्प लिया कि राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपने नेता राहुल गांधी के साथ तब तक चलने का काम करेंगे जब तक सभी वर्गों के लोगो न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि बिहार के लाखो लोगो ने इस यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और भारत जोड़ न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाया इस यात्रा को मिल रहे आपार जनसमर्थन से विरोधी खेमा डरा और सहमा हुआ है। बिहार यात्रा के दूसरे फेज में औरंगाबाद, कैमुर, भभुआ, सासाराम में अपने साथ हजारों युवाओं के साथ शामिल होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com